एक्सप्लोरर

मुकाबला: होंडा डब्ल्यूआर-वी Vs विटारा ब्रेज़ा Vs फोर्ड ईकोस्पोर्ट

नई दिल्ली: होंडा, डब्ल्यूआर-वी के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कदम रखने जा रही है, इसे मार्च में लॉन्च किया जाना है. यह होंडा जैज़ वाले ही प्लेटफार्म पर बनी है. कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, संभावना है कि इसकी कीमत 7.5 लाख रूपए से शुरू हो सकती है. इसका मुकाबला मारूति विटारा ब्रेज़ा और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा. यहां हमने कई मोर्चों पर डब्ल्यूआर-वी की तुलना मुकाबले में मौजूद कारों से की है, तो क्या रहे नतीजे, यह जानने के लिए बढ़ते हैं आगे...

कद-काठी

मुकाबला: होंडा डब्ल्यूआर-वी Vs विटारा ब्रेज़ा Vs फोर्ड ईकोस्पोर्ट

डब्ल्यूआर-वी और ईकोस्पोर्ट दोनों ही 3999 एमएम लम्बी हैं जबकि विटारा ब्रेज़ा (3995 एमएम) इनसे 4 एमएम छोटी है. व्हीलबेस के मामले में डब्ल्यूआर-वी सबसे आगे है, इसका व्हीलबेस 2555 एमएम है, इस में मामले ईकोस्पोर्ट (2520 एमएम) दूसरे और विटारा ब्रेज़ा (2500 एमएम) तीसरे नंबर पर आती है. डब्ल्यूआर में 363 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा, यह ईकोस्पोर्ट से 17 लीटर ज्यादा और विटारा ब्रेज़ा से 35 लीटर ज्यादा है. आकंड़ों के मुताबिक तो डब्ल्यूआर-वी के केबिन में ज्यादा जगह मिलेगी लेकिन जैज़ की तरह इस में मैज़िक सीट का विकल्प नहीं मिलेगा. चौड़ाई और ऊंचाई के मामले में डब्ल्यूआर-वी सभी से पीछे है, फोर्ड ईकोस्पोर्ट (1708 एमएम) सेगमेंट में सबसे ऊंची और विटारा ब्रेज़ा (1790 एमएम) सबसे चौड़ी कॉम्पैक्ट एसयूवी है. ईकोस्पोर्ट में सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा, जबकि सबसे कम ग्राउंड क्लीयरेंस होंडा डब्ल्यूआर-वी का है.

परफॉर्मेंस

मुकाबला: होंडा डब्ल्यूआर-वी Vs विटारा ब्रेज़ा Vs फोर्ड ईकोस्पोर्ट

डब्ल्यूआर-वी में 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीज़ल इंजन दिया गया है. फोर्ड ईकोस्पोर्ट में 1.0 लीटर,1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन का विकल्प मिलता है, विटारा ब्रेज़ा केवल 1.3 लीटर डीज़ल इंजन में आती है.

डब्ल्यूआर-वी के डीज़ल वर्जन में 100 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क मिलेगा, ईकोस्पोर्ट के डीज़ल वर्जन में 100 पीएस की पावर और 205 एनएम का टॉर्क मिलता है, वहीं विटारा ब्रेज़ा की पावर 90 पीएस और टॉर्क 200 एनएम है. यहां पावर के मामले में डब्ल्यूआर-वी और ईकोस्पोर्ट दोनों बराबरी पर रहेंगी, टॉर्क के मामले में ईकोस्पोर्ट सबसे आगे है.

बात करें पेट्रोल वर्जन की तो ईकोस्पोर्ट का 1.0 लीटर इंजन 125 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है. डब्ल्यूआर के पेट्रोल वर्जन में 90 पीएस की पावर और 110 एनएम का टॉर्क मिलेगा। यहां पावर और टॉर्क के मामले में ईकोस्पोर्ट आगे है. यहां ईकोस्पोर्ट ही एकमात्र कार है जिसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, बाकी कारों में ऑटोमैटिक का विकल्प नहीं मिलेगा.

फीचर लिस्ट

तीनों ही कारों में टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है. विटारा ब्रेज़ा में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलेगी, जबकि बाकी कारों में इसका अभाव है. तीनों ही कारों में पुश बटन इंजन स्टार्ट-स्टॉप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटोमैटिक एसी दिया गया है. यहां डब्ल्यूआर-वी ही एकमात्र कार है जिसमें सनरूफ मिलेगी.

सोर्स: कार देखो डॉट कॉम

Source: cardekho.com 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War Live: 'भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है गंभीर असर', ईरान युद्ध पर MEA ने जताई चिंता
Live: 'भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है गंभीर असर', ईरान युद्ध पर MEA ने जताई चिंता
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
'पाकिस्तान से राजनयिक रिश्ते खत्म...' सीमा पर छिड़ी जंग के बीच अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने दी चेतावनी
'पाकिस्तान से राजनयिक रिश्ते खत्म...' सीमा पर छिड़ी जंग के बीच अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने दी चेतावनी
Dubai News Live Updates: दुबई में भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, गैर-जरूरी यात्रा न करने की दी सलाह
Live: दुबई में भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, गैर-जरूरी यात्रा न करने की दी सलाह

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
Signs Of Dehydration: प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
Embed widget