एक्सप्लोरर

क्यों भारतीयों के लिए फ्री वीजा का सोच रहा साउदी अरब, अब हुआ बड़ा खुलासा

सऊदी अरब अब तेल निर्यात की जगह कमाई के दूसरे तरीके ढूंढ़ना चाह रहा है. इसके लिए खास प्लान बनाया गया है और भारतीय नागरिकों से ही सऊदी अरब को सबसे ज्यादा उम्मीद है.

सऊदी अरब अब तेल व्यापार से इतर अपने देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के तरीके खोज रहा है. इसके लिए इस देश ने पर्यटन को मजबूत करने का फैसला किया है. पर्यटक के रूप में भारतीय नागरिक सऊदी अरब की पहली पसंद हैं. इस वजह से सऊदी अरब भारतीय नागरिकों को कई तरह के लुभावने ऑफर दे रहा है, जिसमें फ्री वीजा भी शामिल है. 

सऊदी अरब चाहता है कि साल 2030 तक 7.5 मिलियन (75 लाख) भारतीय नागरिक पर्यटक के रूप में वहां आएं. इसी वजह से भारतीयों के लिए खास ऑफर दिए जा रहे हैं. 

तेल व्यापार पर निर्भर है सऊदी की अर्थव्यवस्था
सऊदी अरब दुनिया के सबसे अमीर देशों में शामिल है. इसकी अर्थव्यवस्था मूल रूप से तेल के निर्यात पर निर्भर है. हालांकि, समय के साथ हर क्षेत्र में ईंधन के रूप में तेल का विकल्प खोजा जा रहा है. इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग दर्शाती है कि आने वाले समय में तेल की मांग पहले जैसी नहीं रहेगी. इसके अलावा सऊदी में तेल के कुएं खत्म हो रहे हैं. सऊदी अरब इस बात को बखूबी समझता है. इसी वजह से वह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अन्य विकल्प देख रहा है.

75 लाख पर्यटक बुलाने का लक्ष्य
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सऊदी पर्यटन प्राधिकरण के अध्यक्ष अलहसन अलदाबाग ने कहा "हमने सऊदी में पर्यटन को आगे बढ़ाने के लिए भारतीयों पर खास फोकस किया है. 2030 तक हम भारत के 7.5 मिलियन (75 लाख) पर्यटकों को बुलाना चाहते हैं." रियाद का लक्ष्य है कि अगले छह साल में उसकी अर्थव्यवस्था में 56 फीसदी योगदान तेल के इतर अन्य संसाधनों से आना चाहिए. इसी वजह से पर्यटन पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है. 

पर्यटन को आगे बढ़ाने के लिए सऊदी अरब अपने देश के कानून में ढील दे रहा है. इसके साथ ही 96 घंटे तक फ्री वीजा देने की योजना भी शुरू करने जा रहा है. भारत में सऊदी के 10 वीएफएस कार्यालय हैं. अलदाबाग के अनुसार इनकी संख्या बढ़ाने पर भी सऊदी विचार कर रहा है.

यह भी पढ़ेंः प्रेमी के लिए इस्लाम छोड़ना चाहती है महिला मगर मुस्लिम देश ने सुना दिया ऐसा फैसला जो चर्चा में है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
PoK Protest: PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर ट्रंप का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget