एक्सप्लोरर

गोली से कोई मरा, गोली से कोई बचा: किसी के फटे में टांग मत डालो

काफी देर उड़ने के बाद पुरानी गुफा सी दिखी, गोली उसके अंदर चला गया. बिक्रम बाहर ही रुक गया, उसने मन ही मन सोचा - देखने से चमगादड़ों की बस्ती तो नहीं लगती. कभी देखा सुना नहीं इस जगह के बारे में. उसका कौतहूल और बढ़ गया.

गोली से कोई मरा, गोली से कोई बचा

विवेकभान सिंह झालागोली से कोई मरा, गोली से कोई बचा: किसी के फटे में टांग मत डालो

गोली से कोई मरा, गोली से कोई बचा: किसी के फटे में टांग मत डालो

गोली से कोई मरा, गोली से कोई बचा: किसी के फटे में टांग मत डालोचमगादड़ों की एक भरी पूरी बस्ती थी पुराने शहर के बीच. ऊंचे पेड़, पुराने खंडहर और हवेलियों के छायादार कंगूरों के नीचे सैंकड़ों चमगादड़ पूरे दिन उलटे लटके आराम करते थे. और शाम ढलते ही पंख फैला के हवा में तैरते उड़ते निकल पड़ते. उनका दिन तो रात को निकलता था. उसी बस्ती में गोली नाम का चमगादड़ था, बचपन से ही उड़ने में काफी तेज़ था एकदम बंदूक की गोली के माफिक, इसलिए नाम ही गोली पड़ गया. पिछले कुछ दिनों से गोली सबसे पहले उड़ जाता, और सुबह सबसे देर से लौटता. बीच में झुंड से अलग गायब हो जाता. किसी को नहीं पता कहां जाता था. शाम को पेड़ से उड़कर पास वाली झील पे उड़ते उड़ते कलाबाज़ी खाता हुआ पानी पीता, बस उसके बाद गायब. फिर सीधा सुबह ही दिखता. बीते कुछ हफ़्तों से बड़ा हृष्ट पुष्ट भी दिखने लगा था.

कई छोटे बड़े चमगादड़ों ने पूछा - गोली आखिर जाते कहां हो भाई. लेकिन गोली हमेशा बात को टाल जाता. सबने थक कर पूछना ही छोड़ दिया. लेकिन बिक्रम नाम के एक शक्की चमगादड़ ने ठान लिया कि वो गोली का राज जान के रहेगा. बस फिर क्या था, अगली ही शाम को वो गोली का पीछा करने लगा, लेकिन गोली को बिलकुल भनक नहीं लगी. नदी झील गांव पहाड़ सब लांघ कर गोली उड़ता रहा और बिक्रम उसके पीछे पीछे सुरक्षित दूरी पर पीछा करता रहा.

काफी देर उड़ने के बाद पुरानी गुफा सी दिखी, गोली उसके अंदर चला गया. बिक्रम बाहर ही रुक गया, उसने मन ही मन सोचा - देखने से चमगादड़ों की बस्ती तो नहीं लगती. कभी देखा सुना नहीं इस जगह के बारे में. उसका कौतहूल और बढ़ गया.

बिक्रम ने सोचा अंदर जाऊंगा तो गोली मुझे देख लेगा, इसलिए बाहर से ही जायजा लेता हूं, ये सोच कर वो उस गुफा के ऊपर मंडराता रहा. लेकिन आज पीछा करने के जुनून में वो ये भूल गया कि नए इलाके में सावधानी कितनी जरूरी है. उसे एक ही तरह से चक्कर मारते मारते काफी देर हो चली थी. एक बड़ा शिकारी उल्लू ये काफी देर से देख रहा था.

उल्लू बिना आवाज़ किए उड़ा और सीधा जाके बिक्रम को दबोच लिया. बिक्रम हक्का बक्का रह गया. गोली की जासूसी करने के चक्कर में वो आसमान के उसूल भूल गया और लापरवाही कर बैठा.

उल्लू के कसे हुए शिकंजे में फंसा बेदम होता बिक्रम सोच रहा था - न ही पता पड़ा कि गोली उस गुफा में क्यों जाता है, ऊपर से जान से हाथ धोना पड़ रहा है सो अलग. बड़े बुजुर्गों ने ठीक ही कहा है - अपने काम से काम रखो, किसी के फटे में टांग मत डालो. पर अब इन बातों का कोई फायदा नहीं. बस्ती के लोग कभी नहीं जान पाएंगे कि बिक्रम को क्या हुआ.

अचानक नीचे से बंदूक की गोली चलने की आवाज़ आई, जंगल में शायद किसी ने शिकार किया होगा. एकदम हुए धमाके से उल्लू चमक गया और पंजे ढीले पड़ गए, बिक्रम छटपटाया और पकड़ से छूट नीचे गिर गया. नीचे एक खजूर के पेड़ पर गिरा और उसके आगे के पंखों में लगे नाखून पत्तों में उलझ गए.

बिक्रम आसमान से गिरा और खजूर में अटका पड़ा था. उल्लू के पंजों से लगी खरोंचों की वजह से हल्का खून भी बहने लगा था. कमजोरी और थकान से उसकी आंखें बंद होने लगी थीं. तभी उसे अपनी तरफ आता कुछ महसूस हुआ, एक चमगादड़ सीधा उसकी ओर उड़ता आ रहा था. वो और कोई नहीं अपना गोली ही था, जो खुद बंदूक की गोली की आवाज़ से डर गया और गुफा से भागा ही था कि अचानक उसकी नज़र बिक्रम पर पड़ गई. उसने बिक्रम के पास लटक के उसके उलझे पंख को निकाल दिया. दोनों कुछ देर वहीं लटके रहे.

पूरी किताब फ्री में जगरनॉट ऐप पर पढ़ें. ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

(विवेकभान सिंह झाला की कहानी का यह अंश प्रकाशक जगरनॉट बुक्स की अनुमति से प्रकाशित)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget