एक्सप्लोरर

फ्रांस दौरे के बाद स्वदेश लौटे राजनाथ सिंह, राफेल की पूजा पर बोले- जो सही लगा वो किया, आगे भी करूंगा

राजनाथ सिंह ने कहा राफेल मिलने से हमारी एयर फोर्स की मारक क्षमता बढी है. लेकिन यदि हम अपनी सेना की क्षमता बढ़ाने चाहते हैं तो किसी को डराने अथवा धमकाने का उद्देश्य नहीं है.

नई दिल्लीः फ्रांस दौरे से वापस लौटते ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि न डरेंगे, न डराएंगे, लेकिन अपनी मारक क्षमता को बढ़ाते रहेंगे. उन्होंने साफ कहा राफेल से उनकी सेना की मारक क्षमता बढ़ेगी, ताकत बढ़ेगी. लेकिन किसी को डराने धमकाने के लिए नहीं है. सेना की ताकत को केवल बढ़ाने के लिए है.

पूजा पद्धति को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी दो टूक जवाब दिया. कहा उन्हें जो उचित लगा उन्होंने किया. आगे भी जो सही लगेगा वही करेंगे. दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार देर रात करीब फ्रांस से वापस भारत लौटे.

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा फ्रांस का दौरा कामयाब रहा. इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रन से करीब 35 मिनट की अच्छी बातचीत भी हुई. राफेल की हैंडिंग सेरिमनी भी सक्सेसफुल रही.

बढ़ाते रहेंगे अपनी क्षमता

उन्होंने कहा राफेल मिलने से हमारी एयर फोर्स की मारक क्षमता बढी है. लेकिन यदि हम अपनी सेना की क्षमता बढ़ाने चाहते हैं तो किसी को डराने अथवा धमकाने का उद्देश्य नहीं है. ना हम किसी से डरेंगे, ना हम किसी को डराएंगे. लेकिन हम अपनी क्षमता को बढ़ाते रहेंगे. चाहे कोई कुछ भी समझे.

पूजा पद्धति को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी आस्था है कि कोई न कोई एक सुपरपावर है जिसे मैं मानता आया हूं. वही मुझसे सब कराता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भी इस मुद्दे पर डिविजन रहा होगा. आम सहमति नहीं होगी. फ्रांस में वंहा किसी भी धर्म का कोई रहा होता, वह भी अपने उसी धार्मिक तरीके से उसकी पूजा पद्धति से पूजा करता. चाहे वह मुस्लिम होता, चाहे क्रिश्चियन होता, या कोई भी होता.

अप्रैल तक 7 राफेल आ जाएंगे भारत 

उन्होंने बताया कि अप्रैल तक 7 राफेल भारत में आ जाएंगे. और इसका श्रेय मै प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना चाहता हूं. जिनकी निर्णय लेने की क्षमता से उसके परिणाम स्वरूप यह राफेल भारत को प्राप्त हो रहा है.

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहां जिस तरह हमारे प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है. मुझे लगता है देश की जनता ने उसका माकूल जवाब दे दिया है.

150 ट्रेनों और 50 रेलवे स्टेशनों को निजी ऑपरेटरों को सौंपेगी सरकार, एम्पावर्ड ग्रुप बनाने का हुआ फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget