एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का मोदी पर निशाना, कहा- अपनी छवि बचाने के लिए चीन के दबाव में आ गए हैं प्रधानमंत्री

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को एकबार फिर कटघरे में खड़ा किया है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चीन के प्रोपेगेंडा में फंसकर अपनी छवि बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दबाव में आ गए हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपने 'मन की बात' सीरीज का दूसरा वीडियो जारी किया. इस वीडियो में राहुल गांधी चीन को लेकर मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए. अपने दूसरे वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि यह साधारण सीमा विवाद नहीं है. मेरी चिंता है कि चीनी आज हमारे इलाके में बैठे हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि चीनी प्रधानमंत्री को उनकी 'मजबूत नेता की छवि' में फंसाना चाहते हैं. अगर चीनीयों को ऐसा करने का मौका दिया तो भारत के प्रधानमंत्री इस देश के लिए किसी काम के नहीं रह जाएंगे. इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार की गलत नीतियों से चीन को आक्रामक होने का मौका मिला.

दबाव बनाने के लिए पीएम मोदी की छवि पर हमला कर रहा चीन राहुल गांधी ने कहा, ''सीमा विवाद एक सोची समझी रणनीति है भारत के प्रधानमंत्री पर दबाव बनाने के लिए.और वे एक बेहद खास तरीके से दबाव डाल रहे हैं. इसके लिए वे उनकी छवि पर हमला कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि नरेंद्र मोदी केलिए प्रभावी राजनीज्ञ रहना मजबूरी है. उन्हें अपने 56 इंच की रक्षा करनी है. इसी विचार के साथ चीन हमला कर रहा है.''

अपनी छवि की चिंता में हथियार डाल देंगे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा, ''चीन नरेंद्र मोदी से कह रहा है अगर आप वो नहीं करेंगे जो चीन चाहता है तो हम नरेंद्र मोदी की मजबूत नेता की छवि को खत्म कर देंगे. अब सवाल उठता है कि नरेंद्र मोदी इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे. क्या वह उनका सामना करेंगे ? क्या वह चुनौती स्वीकार करेंगे? ओर कहेंगे कि बिल्कुल नहीं. मैं भारत का प्रधानमंत्री हूं और मुझे अपनी छवि को लेकर चिंता नहीं है और या वो उनके आगे हथियार डाल देंगे?''

चीन के चंगुल में फंसकर किसी काम के नहीं रहेंगे पीएम उन्होंने कहा, ''मेरी चिंता है कि प्रधानमंत्री दबाव में आ गए हैं, मेरी चिंता है कि चीनी हमारी जमीन पर बैठे हैं और प्रधानमंत्री खुलेआम कह रहे हैं कि वो नहीं है. इससे साफ पता चलता है कि वह अपनी छवि को लेकर चिंतित हैं, और अपनी छवि बचाने का प्रयास कर रहे हैं. और अगर उन्होंने चीनीयों को यह समझने का मौका दिया कि वे छवि के चलते भारत के प्रधानमंत्री को अपने चंगुल में फंसा सकते हैं तो भारत के प्रधानमंत्री इस देश के लिए किसी काम के नहीं रहेंगे.''

अपने हिसाब से दुनिया को आकार दे रहा चीन आज जारी अपने दूसरे वीडियो ब्लॉग में राहुल गांधी ने चीन की सामरिक रणनीति को लेकर कहा, ''चीन बगैर रणनीति के कोई कदम नहीं उठाता. उसके दिमाग में दुनिया का नक्शा खिंचा हुआ है और वो अपने हिसाब से दुनिया को आकार दे रहा है. उसी के तहत ग्वादर, बेल्ट एंड रोडस आते हैं. दरअसल यह संसार की पुनर्रचना है.''

पाकिस्तान के साथ मिलकर चीन में कुछ कर सकता है चीन राहुल गांधी ने आगे कहा, ''आपको यह समझना होगा कि वह किस स्तर पर सोच रहा है. सामरिक स्तर पर देखें तो वह अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है. चाहे गलवान हो, डेमचोक हो या फिर पेंगौंक झील. उनका स्पष्ट इरादा है मजबूत स्थिति में जाना. हमारे हाईवे से वो परेशान है. वो हमारा हाईवे बर्बाद करना चाहता है. अगर वो बड़े स्तर पर कुछ सोच रहा है तो पाकिस्तान के साथ कश्मीर में कुछ कर सकते हैं.''

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी का मोदी पर निशाना, कहा- अपनी छवि बचाने के लिए चीन के दबाव में आ गए हैं प्रधानमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget