एक्सप्लोरर

No Confidence Motion: गौरव गोगोई ने मणिपुर को लेकर तीखा हमला किया, पीएम मोदी से सदन में मांगा जवाब

No Confidence Motion Latest News: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सदन में अपनी बात बड़ी जोरदारी और तमाम तथ्यों के साथ रखते हुए पीएम मोदी और उनकी सरकार को निशाने पर लिया.

No Confidence Motion Debate: संसद के मानसून सत्र का माहौल काफी गर्म हो चला है. विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पीएम मोदी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है, जिसपर लोकसभा में तीखी बहस चल रही है. असम से कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने सदन में अपनी बात बड़ी जोरदारी और तमाम तथ्यों के साथ रखते हुए पीएम मोदी और उनकी सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने सवाल किया पीएम मोदी 80 दिन इतने संवेदनशील मुद्दे पर क्यों नहीं बोले. वह अभी तक मणिपुर का दौरा करने भी नहीं गए और न ही उन्होंने शांति बहाली के प्रयास किए.

मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी से की ये गुजारिशः गौरव गोगोई ने पीएम मोदी सहित एनडीए सरकार पर करारे प्रहार किए. साथ ही वह बीच-बीच में अपनी कांग्रेस सरकार की खूबियों को भी बताते जा रहे थे. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, मनमोहन सिंह के साथ-साथ बीजेपी के अटल बिहारी वाजपेई का भी उदाहरण दिया. उन्होंने कहा राजीव गांधी ने 1985 में असम एकॉर्ड (Assam Accord) के समय हस्तक्षेप कर शांति बहाली की पहल की थी. गुजरात दंगों के समय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी शांति बहाली के प्रयास किए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इसी तरह मणिपुर में जाकर शांति बहाली के प्रयास करने चाहिए. 

पीएम मोदी को मणिपुर का दौरा करना चाहिएः गौरव गोगोई ने सदन के सामने पीएम मोदी से तीन आग्रह किए. पहला प्रधानमंत्री जी को लोकसभा और राज्यसभा दोनों में आकर अपनी बात रखनी चाहिए. दूसरी वह सबको साथ लेकर मणिपुर का दौरा करें. इसमें सभी दल के लोग शामिल हों. तीसरी मणिपुर के विभिन्न शांति संगठनों को बुलाकर उनसे बात करें. उन्होंने जोर देकर कहा देश सर्वोपरि होना चाहिए. बाकी सब कुछ बाद में आता है.

उन्होंने उदाहरण दिया कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने असम में शांति बहाली के लिए कांग्रेस की सरकार को बर्खास्त करके 1986 में नई सरकार बनवाई थी. वहीं मणिपुर में आपकी डबल इंजन की सरकार का खुफिया तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से नाकाम रही. खुद मणिपुर के मुख्यमंत्री ने अपने फेलियर को स्वीकार किया है.  

अडाणी और चीन के मुद्दे पर कसा तंजः गौरव गोगोई ने मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए तंज कसा कि आप सबका साथ-सबका विकास की बात करते हैं. मगर हमने देश में सिर्फ 6 पूंजी पतियों का विकास होते देखा है. उन्होंने कहा कि मैं उनका नाम नहीं लूंगा वर्ना आप लोग नाराज हो जाएंगे. पूरे भारत के व्यापार पर नजर डाली जाए तो 25 परसेंट पोर्ट, 45 परसेंट सीमेंट, 33 परसेंट स्टील, 60 परसेंट टेलीकॉम और 45 परसेंट कोल व्यापार पर इन्हीं लोगों का कब्जा है. इसके अलावा उन्होंने चीन के मुद्दे को भी उछाला.

ये भी पढ़ेंः No Confidence Motion : 'राहुल गांधी कभी सावरकर नहीं बन सकते है'-Nishikant Dubey

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्या की जगह हिमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हिमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, जानिए क्या हैं मायने
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget