एक्सप्लोरर

Namaste Trump: राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के भारत दौरे की हर वो बात जो आपको जाननी चाहिए

ट्रंप के इस दौरे के दौरान भारत और अमेरिका के बीच बड़े व्यापारिक सौदे की उम्मीद की जा रही है.ट्रंप भारत और पाकिस्तान ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शांति बनाए रखने और क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाले बयानबाजी से बचने की अपील कर सकते हैं.

Namaste Trump: दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पहली बार भारत दौरे पर हैं. ट्रंप सबसे पहले गुजरात में अहमदाबाद जाएंगे. जहां वह साबरमती आश्रम और उसके बाद मोटेरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. ट्रंप के इस दौरे पर उनके साथ साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर भी आ रहे हैं.

हिंदुस्तान के 36 घंटे के दौरे में डॉनल्ड ट्रंप अहमदाबाद में करीब 4 घंटे रुकेंगे. अहमदाबाद में उनके स्वागत की भव्य तैयारी है. पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उऩका स्वागत करेंगे. मोटेरा में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम होगा, जहां दोनों नेता लोगों को संबोधित करेंगे.

तीन सालों में छह बार ट्रंप से मिले मोदी

तीन सालों में छह ऐसे मौके आए जब पीएम मोदी और डॉनल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई. वाशिंगटन डीसी में जून 2017 में दोनों पहली बार मिले. इसके बाद नवंबर 2017, नवंबर 2018, जून 2019, अगस्त 2019 और हाउडी मोदी के दौरान सितंबर 2019 में दोनों वर्ल्ड लीडर मिल चुके हैं.

ट्रंप अपने परिवार के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट से आश्रम और फिर स्टेडियम जाएंगे. इस दौरान पीएम मोदी उनके साथ मौजूद रहेंगे. यह आश्रम महात्मा गांधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा के निवास स्थानों में एक है. यह राष्ट्रीय स्मारक है. जो बीसवीं सदी की शुरुआत में बना था. आश्रम में अब एक गांधी स्मारक संग्रहालय और एक कमरे में गांधी का चरखा और मेज रखी है.

ट्रंप के खाने-पीने का खास इंतजाम

अहमदाबाद में ट्रंप के खाने-पीने का खास इंतजाम किया गया है. ट्रंप आश्रम में ही भोजन करेंगे. अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी जाने माने शेफ सुरेश खन्ना को दी गई है. सुरेश खन्ना फॉर्च्यून लैंडमार्क होटल के शेफ हैं खाने में गुजराती मेन्यू तय किए गए हैं. फॉर्च्यून सिग्नेचर कुकीज, नायलॉन खमन, ब्रोकोली और कॉर्न समोसा और दालचीनी एप्पल पाई मेन्यू में होगा.सुरेश खन्ना ने बताया कि वे स्पेशल अदरक और मसाला चाय तैयार कर रहे हैं, जो पीएम मोदी को पसंद है.

आगरा में ट्रंप

आगरा में ट्रंप परिवार सूर्यास्त से पहले करीब एक घंटे रुकेगा. इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे. कई स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पुलिस, अर्धसैनिक बल और अन्य बल शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के अलावा यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के अधिकारी भी तैनात रहेंगे. ट्रंप का काफिला हवाईअड्डे से ताजमहल के बीच 13 किलोमीटर की यात्रा तय करेगा और इस दौरान रास्ते में हजारों कलाकार विशेष प्रस्तुति के साथ उनका स्वागत करेंगे. जिस रास्ते से ट्रंप का काफिला गुजरेगा, वहां की दीवारों पर ब्रज शैली में पेंटिंग की गई है.

भारत-पाकिस्तान रिश्तों पर बोल सकते हैं ट्रंप

ट्रंप भारत और पाकिस्तान ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शांति बनाए रखने और क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाले बयानबाजी से बचने की अपील कर सकते हैं. ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमारा मानना है कि दोनों देशों के बीच वार्ता की सफलता पाकिस्तान द्वारा उनके क्षेत्र में आतंकियों और उग्रवादियों पर लगाम लगाने के प्रयासों पर निर्भर करती है. इसलिए हम उस ओर लगातार नजर बनाए हुए हैं." अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे तो वह दोनों देशों के लोकतंत्र और धार्मिक स्वतंत्रता की साझी परंपरा के संबंध में बातचीत करेंगे.

ट्रंप के दौरे पर रहेगी बाजार की नजर

भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह वैश्विक घटनाक्रमों और प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के साथ-साथ निवेशकों की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापारिक करारों पर होगी. वहीं, बाजार को इस सप्ताह जारी होने वाले जीडीपी के आंकड़ों का भी इंतजार रहेगा ट्रंप के इस दौरे के दौरान भारत और अमेरिका के बीच बड़े व्यापारिक सौदे की उम्मीद की जा रही है. सप्ताह के आखिर में शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के आंकड़े जारी होने वाले हैं, जिनका निवेशकों को इंतजार रहेगा। इसके अलावा, देश के इन्फ्रास्ट्रक्वर आउटपुट के जनवरी महीने के आंकड़े भी शुक्रवार को ही जारी होंगे। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव से भी भारतीय बाजार की चाल पर असर पड़ सकता है।

अमेरिका में निवेश कर रहे निवेशकों से मुलाकात करेंगे ट्रंप

आधिकारिक दौरे में देश के औद्योगिक आधार को पुनर्जीवित करने की ट्रंप की भव्य योजना के रूप में भारत के योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा, जो उनके चुनावी मंच का एक मुख्य तत्व है. ट्रंप कह चुके हैं कि यह यात्रा बहुत ही रोमांचक होने वाली है. दौरे के आखिर में वह आगरा से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और अगले दिन मंगलवार को दिन भर के व्यस्त कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इसमें समारोह और औपचारिक कार्यक्रम शामिल हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. अधिकारी ने कहा कि इसके बीच 'अमेरिका में विनिर्माण में निवेश करने वाली कंपनियों पर विशेष ध्यान देने के तहत' वह भारतीय निवेशकों के साथ बिजनेस इवेंट में हिस्सा लेंगे.

...क्यों जयपुर भी जा सकते हैं ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति के अहमदाबाद से आगरा और फिर नई दिल्ली पहुंचने का भी कार्यक्रम है. ट्रंप गुलाबी नगरी जयपुर भी जा सकते हैं. इसके लिए जयपुर एयरपोर्ट भी तैयार है. ट्रंप के जयपुर पहुंचने का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है, लेकिन दिल्ली, अहमदाबाद और आगरा दौरे के दौरान दो दिन में यदि किसी भी तरह की कोई परेशानी हुई तो अमेरिकी राष्ट्रपति जयपुर जा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget