एक्सप्लोरर

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मजदूरों से टिकट वसूली नहीं हुई बंद, बच्चों का भी लगा पूरा टिकट

रेलवे और सरकार के दावों के बावजूद श्रमिक एक्सप्रेस में बंद नहीं हुई मजदूरों से किराया वसूली. गुजरात से यूपी के कासगंज लौटे हर एक शख्स से लिए गए 500 रुपये. .

कासगंज: केंद्र सरकार और रेलवे मजदूरों से रेल भाड़ा नहीं लिए जाने की बात लगातार कह रही है. लेकिन फिर भी मजदूरों का कहना है कि उन्हें टिकट खरीदना पड़ रहा है. यूपी के कासगंज पहुंचे मजदूरों से जब पूछा गया कि रेलवे की ओर से मिला टिकट उन्हें राज्य सरकार ने फ्री में दिया या फिर उन्होंने इसका कोई भुगतान किया है. तो मजदूरों ने बताया कि टिकट के रुपये विरम ग्राम नगर पालिका ने जमा किया है उसके बाद ही टिकट दिया गया. विरम ग्राम से कासगंज जंक्शन तक रेलवे ने 500 रुपये का टिकट चार्ज किया है. गुजरात के विरम ग्राम से मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार सुबह कासगंज जंक्शन पहुंची. विरम ग्राम में मजदूरों की मेडिकल जांच होने के बाद उन्हें वहां से रवाना किया गया था. कासगंज जंक्शन पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की और उसके बाद उन्हें खाना दिया गया. फिर मजदूरों को बस से उनके गृह जनपद मुख्यालय और तहसील मुख्यालय तक पहुंचाया जा रहा है. इन मजदूरों और कामगारों में महिलाएं बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं जो अब अपने घरों को वापस जा रहे हैं. इन मजदूरों में कासगंज के अलावा अमेठी जौनपुर फर्रुखाबाद बहराइच आगरा बरेली बदायूं शाहजहांपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों के मजदूर और कामगार शामिल हैं. बच्चों का भी लगा पूरा टिकट यही नहीं एक मजदूर ने यह भी आरोप लगाया है उसके दो बच्चों का भी पैसा विरम ग्राम नगरपलिका के लोगों ने वसूला है. उसके बाद ही उसे ट्रेन का टिकट दिया गया है. मजदूर के मुताबिक उसके बच्चों की उम्र 2 साल से 4 साल के बीच में है. कासगंज पहुंचे मजदूरों की व्यवस्था जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है. मजदूरों के पहुंचने के बाद जनपद वार बसों में बैठाने से पहले मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था थी लेकिन थर्मल स्क्रीनिंग में ही काफी वक्त लगा. इसके बाद मजदूरों को खाने के पैकेट मुहैया कराए गए और अनाउंसमेंट के जरिए उन्हें जनपद मुख्यालय की बसों में बैठने के लिए निर्देशित किया गया लेकिन इस दौरान कासगंज जिला प्रशासन सोशल डिस्टेंस इन जैसे मानक पूरे करने में पूरी तरह से नाकामयाब साबित हुआ. जब इस मामले में कासगंज जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो डीएम चंद्रप्रकाश सिंह पत्रकारों से बात करने से इंकार कर दिया. ये भी पढ़ें- श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कौन जा सकता है घर, कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन? पूरा तरीका समझिए महाराष्ट्र: औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर 16 मजदूरों की मौत, मृतकों के परिजनों को 5 लाख के मुआवजे का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
प्रियंका गांधी बोलीं- 'ज्ञानेश कुमार कैसे नहीं देंगे इस्तीफा', CWC बैठक की इनसाइड स्टोरी
प्रियंका गांधी बोलीं- 'ज्ञानेश कुमार कैसे नहीं देंगे इस्तीफा', CWC बैठक की इनसाइड स्टोरी
'वे बुरी तरह डरे हुए हैं', नाबालिगों के सोशल मीडिया बैन के प्लान पर भड़के कॉकरोच नेता
'वे बुरी तरह डरे हुए हैं', नाबालिगों के सोशल मीडिया बैन के प्लान पर भड़के कॉकरोच नेता
अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद
अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget