एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर 16 मजदूरों की मौत, मृतकों के परिजनों को 5 लाख के मुआवजे का एलान

जालना की फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर जालना से भूसावल जा रहे थे.मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है.

औरंगाबाद: कोरोना संकट के बीच प्रवासी मजदूरों की वापसी से जुड़ी एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन की चपेट में आकर 16 मजदूरों की मौत हो गई है. ट्रैक के रास्ते जा रहे मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गए. ये हादसा सुबह करीब 6.30 बजे हुआ. खबरों के मुताबिक जालना की फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर जालना से भूसावल जा रहे थे. मजदूरों को उम्मीद थी कि वहां से छतीसगढ़ जा पाएंगे.

इस दुखद घटना के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मरने वाले मजदूरों के परिवार वालों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है. शिवराज सिंह चौहान ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी बात की है.

बताया जा रहा है कि मजदूर रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे. जालना से आ रही मालगाड़ी पटरियों पर सो रहे इन मजदूरों पर चढ़ गई. मजदूर अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश लौट रहे थे.

प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर दुख जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मैंने रेल मंत्री से बात की है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''औरंगाबाद में रेल हादसे की खबर से दुखी हूं. रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की. रेल मंत्री मामले पर नजर रखे हुए हैं. सभी जरूरी मदद की जा रही है.

रेल मंत्री बोले- राहत कार्य जारी, इन्क्वायरी के आदेश दिए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी हादसे पर दुख जताया और जांच के आदेश दिए हैं. पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, ''आज 5:22 AM पर नांदेड़ डिवीजन के बदनापुर व करमाड स्टेशन के बीच सोये हुए श्रमिकों के मालगाड़ी के नीचे आने का दुखद समाचार मिला. राहत कार्य जारी है, व इन्क्वायरी के आदेश दिये गए हैं. दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.''

सीएम शिवराज ने किया मुआवजे का एलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे का एलान किया है. शिवराज ने ट्वीट किया, ''औरंगाबाद में हुए रेल हादसे से हृदय पर ऐसा कुठाराघात हुआ है की मैं उसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता! संवेदना से मन भर जाता है... मैंने रेल मंत्री से बात की है और उनसे त्वरित जांच और उचित व्यवस्था की मांग की है.'' उन्होंने आगे कहा, ''प्रदेश सरकार की तरफ़ से हर एक मृतक श्रमिक के परिजनों को पांच लाख दिए जाएंगे, और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी. मैं विशेष विमान से उच्च अधिकारियों की एक टीम भेज रहा हूं.''

बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है. ऐसे में एक राज्य से दूसरे राज्य तक जाने में पाबंदी है. विशेष शर्तों के साथ ही आवागमन की इजाजत है. ऐसे में दूसरे राज्यों में फंसे कई मजदूर पैदल ही अपने गृह राज्य की तरफ चल दिए हैं. हालांकि भारत सरकार ने प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनें चलाईं हैं, लेकिन बावजूद इसके अभी भी पैदल चल रहे मजदूरों का सिलसिला नहीं थमा है.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 17,974 पहुंच गई है. राज्य में कोरोना की वजह से अब तक 694 लोगों की मौत हुई है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 11,394 पहुंच गई है. मुंबई में अब तक कोरोना वायरस से 437 लोगों की मौत हुई है. राज्य में अब तक 3301 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किये गए हैं.

यह भी पढ़ें-

e-शिखर सम्मेलन: कोरोना संकट और इकॉनमी पर चर्चा के लिए जुड़ेंगे दिग्गज, सुबह 11 बजे से देखें लाइव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget