एक्सप्लोरर

अमेरिका और ईरान के बीच और तेज हुई जंग, पायलट की तलाश में गए यूएस हेलिकॉप्टर को भी मार गिराया

Middle East War: पायलटों की तलाश में ईरान के ऊपर सर्च ऑपरेशन चला रहे अमेरिका के एक लड़ाकू विमान को मार गिराने की खबर है. अमेरिकी अधिकारी ने जानकारी देते हुए इस खबर की पुष्टी भी की है.

अपने पायलटों की तलाश में ईरान के ऊपर सर्च ऑपरेशन चला रहे अमेरिका के एक लड़ाकू विमान को मार गिराने की खबर है. इसको लेकर ईरानी मीडिया ने बताया है कि अमेरिकी सेना मध्य ईरान में तलाशी और बचाव अभियान चलाने की कोशिश कर ही है. नाम न बताने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी ने रॉयटर्स को जानकारी देते हुए इस खबर की पुष्टी भी की है. यह हमला एक प्रोजेक्टाइल से हुआ है. अमेरिकी सेना ने ईरान में अपने एक पायलट को बचा लिया है. 

अमेरिका ने युद्धस्तर पर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन को दिया अंजाम

इससे पहले खबर आई थी कि ईरान और अमेरिका में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं. अमेरिका ने लापता पायलटों की तलाश तेज कर दी थी. अमेरिकी एयरफोर्स ने ईरान के अंदर युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया. इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं. अमेरिकी एयरक्राफ्ट सर्च ऑपरेशन के दौरान बेहद ही निचले स्तर पर  उड़ान भरते हुए पायलट की तलाश में जुटे हुए हैं. इससे यह ऑपरेशन संवेदनशील और जोखिम भरा माना जा रहा था. 

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि घटनास्थल पर पायलट की इजेक्शन सीट जमीन पर ही मिली थी. कुछ देर पहले न्यूयॉर्ट टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया था कि अमेरिकी आर्मी के जवान ईरान पहुंचकर सर्च अभियान और बचाव में लग गई है.

इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिका के एफ-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया. इसके अलावा एफ-15E को भी ईरान ने निशाना बनाया. ईरान की सरकारी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि एफ-35 विमान सेंट्रल ईरान में गिराया गया था. उसके पायलट के बचने की संभावना बेहद कम है,

हालांकि, अमेरिका ने अपने एक पायलट का रेस्क्यू सफलतापूर्वक कर लिया है. इसके अलावा अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि अमेरिका के पायलट को जिंदा पकड़ लिया, उसे बंधक बना लिया. हालांकि, इन दावों की किसी तरह से पुष्टी नहीं हो सकी थी. 

अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों और नागरिक सुविधाओं पर करेगा हमला, ट्रंप ने लिया संकल्प
इधर, ईरान के एक बड़े पुल को नष्ट करने के बाद ट्रंप ने नागरिक सुविधाओं और बिजली संयंत्रों पर हमले करने का संकल्प लिया है. ईरान ने इसे युद्ध अपराध बताते हुए पलटवार किया है. वहीं, कुवैत ने कहा है कि ईरान ने एक वॉटर प्लांट को निशाना बनाया है. साथ ही एक तेल रिफाइनरी पर हमला किया. वहीं, अन्य खाड़ी देशों को हमलों का सामना करना पड़ रहा है. इधर, ईरान ने कुवैत के दावों को नकार दिया है. ईरान ने शुक्रवार को इजरायल पर भी मिसाइल हमले किए हैं. ईरान के पूर्व विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने ईरान से जीत की घोषणा करने की अपील करते हुए इसको समाप्त करने को कहा है. अब तक इस युद्ध में कम से कम 2,076 लोग मारे गए हैं. इनमें 26,500 घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ें: लड़ाकू विमान गिराने की US ने की पुष्टि, तलाश में ईरान घुसी एयरफोर्स, ईरानी मीडिया बोली- पकड़ लो, मिलेगा इनाम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season Live: लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, स्पीकर बोले- 'जितनी देर चर्चा करना चाहते हैं समय दूंगा'
Parliament Monsoon Season Live: लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, स्पीकर बोले- 'जितनी देर चर्चा करना चाहते हैं समय दूंगा'
CJP Protest News LIVE: 'आपने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म करवाने की कोशिश क्यों नहीं की', अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
LIVE: 'सोनम वांगचुक का अनशन खत्म कराने की कोशिश क्यों नहीं की', दीपके ने PM से पूछा
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget