एक्सप्लोरर

ईरान में US को एक पायलट बचाने में मिली कामयाबी, दूसरे की तलाश में खाक छान रही अमेरिकी सेना

इस विमान में सवार पायलट का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई है. पायलट की तलाश के लिए अमेरिकी एयरफोर्स ने ईरान के अंदर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.

US Jet Shot Down In Iran: अमेरिका को ईरान में सर्च ऑपरेशन के दौरान कामयाबी मिली है. उसने अपने एक पायलट को बचा लिया है, जबकि दूसरे की अभी भी तलाश जारी है. इजरायली मीडिया के दावे में कहा गया है कि अमेरिकन पायलट को बचाकर दक्षिण ईरान से सुरक्षित बाहर निकल लिया गया है.  दूसरी तरफ, ईरान ने तलाशी अभियान में लगे एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर को भी मार  गिराया है. इससे पहले, ईरान की ओर से लड़ाकू विमान मार गिराए जाने के दावे के बाद पुष्टि करते हुए अमेरिका ने अपने लापता दोनों पायलट की तलाश तेज कर दी थी. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल के पास पायलट की इजेक्शन सीट जमीन पर मिली, जिससे यह संकेत मिलता है कि पायलट ने विमान से बाहर निकलने (eject) की कोशिश की थी. न्यूयॉर्ट टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अमेरिकी आर्मी के जवान ईरान पहुंचकर सर्च अभियान और बचाव में लग गई है.

पायलट की तलाश में ईरान घुसी यूएस आर्मी

ईरान की ओर से पहले यह दावा किया गया कि उसने अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि एक अमेरिकी F-15E विमान को भी निशाना बनाया गया है, जिससे स्थिति और ज्यादा संवेदनशील बन गई है.

उधर, ईरानी सरकारी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि F-35 विमान सेंट्रल ईरान में गिराया गया और उसके पायलट के बचने की संभावना बेहद कम है. वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया है और उसे बंधक बना लिया गया है. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है.

दूसरी ओर, अमेरिका की तरफ से इन दावों पर स्पष्ट और विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो यह संघर्ष को और ज्यादा खतरनाक मोड़ पर ले जा सकता है. फिलहाल पायलट की स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, और यही इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है.

यूएस लड़ाकू विमान गिराने का दावा

ईरान के मीडिया के अनुसार दक्षिणी ईरान के खुज़ेस्तान प्रांत में इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और अमेरिकी स्पेशल फोर्स के बीच आमना-सामना हो गया है, जहां दोनों पक्षों के बीच फायरिंग की खबर सामने आई है. इससे पहले यह भी दावा किया गया था कि अमेरिकी हेलीकॉप्टरों ने एक ईरानी सैन्य काफिले पर हमला किया, जो कथित तौर पर उस इलाके की ओर बढ़ रहा था जहां अमेरिकी पायलट के होने की आशंका थी.

वहीं समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, एक स्थानीय ईरानी चैनल ने दावा किया कि दक्षिण-पश्चिमी इलाके में अमेरिकी F-15E जेट के पायलट ने खुद को इजेक्ट कर लिया. चैनल पर एंकर ने लोगों से अपील भी की कि अगर कोई उस “दुश्मन पायलट” को पकड़ता है, तो उसे पुलिस के हवाले करें. इसके बदले इनाम देने की बात भी कही गई.

अमेरिकी हेलिकॉप्टर मारने का दावा

Tasnim News Agency के मुताबिक, ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने अमेरिकी UH-60 Black Hawk हेलिकॉप्टर को इराकी एयरस्पेस में मार गिराने का दावा किया है. हालांकि, यह जानकारी अभी केवल ईरानी और कुछ इराकी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है और इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इराक के मीडिया में भी इस तरह की अपुष्ट खबरें चल रही हैं, लेकिन न तो अमेरिका और न ही किसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है.

ये भी पढ़ें: ईरान वॉर को नहीं झेल पा रहा पाकिस्तान, शहबाज सरकार का बड़ा ऐलान, 30 दिनों तक पब्लिक ट्रांसफोर्ट फ्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget