एक्सप्लोरर

MasterStoke: संसद में पॉल्यूशन पर हुई चर्चा लेकिन सॉल्यूशन की बात नहीं हुई

लोकसभा में आज प्रदूषण पर बहस करीब तीन घंटे तक चली जिसमें ज्यादातर सांसद नदारद रहे. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी एक घंटे की देरी से पहुंचे. बहस 3 बजकर 40 मिनट पर बहस शुरू हुई.

नई दिल्ली: लोकसभा के अंदर से जो तस्वीरें देखने को मिलीं वो बहुत ज्यादा निराश करती हैं. लोकसभा के अंदर की खाली कुर्सियों को देखकर ऐसा लगता है कि अभी प्रदूषण का जहरीला धुआं यूं ही सोखना होगा और बीमार होना होगा. क्योंकि आज की बहस से तो ऐसा लगता है कि प्रदूषण अभी खत्म नहीं होने वाला. जिन भी सांसदों ने आज बहस की, उनके शब्दों में चिंता तो दिखी लेकिन उनके हावभाव में चिंता नामात्र की भी नहीं थी. पॉल्यूशन पर बात तो हुई लेकिन सियासत हुई. सॉल्यूशन की बात नहीं हुई. सरकार की तरफ से पर्यावरण मंत्री के अलावा एक दो मंत्री और थे. बाकी कोई मंत्रीगण भी बहस में मौजूद नहीं था.

MasterStoke: संसद में पॉल्यूशन पर हुई चर्चा लेकिन सॉल्यूशन की बात नहीं हुई

प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन पर आज लोकसभा में बहस हुई. करीब 3 घंटे तक चली बहस में ज्यादातर सांसद नदारद रहे. बहस के शुरुआत में दिल्ली के सात में से सिर्फ तीन सांसद ही लोकसभा में थे. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी एक घंटे की देरी से पहुंचे.

यूपी: क्या वाकई आगरा का नाम बदलकर अग्रवन हो जाएगा? जानिए क्या है पूरा मामला

उम्मीद थी कि देश के 135 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले 543 सांसद अगर वायु प्रदूषण पर गंभीर हैं तो चर्चा भी गंभीर होगी और फिर कोई हल भी निकलेगा. विपक्ष तो छोड़िये सत्ता पक्ष के लोग भी मौजूद नहीं थे. आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सबसे ज्यादा त्राहिमाम मचा हुआ है. इस बहस की शुरुआत में उसके भी सिर्फ तीन सांसद ही मौजूद थे. बहस शुरू होने के करीब एक घंटे बाद बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी लोकसभा पहुंचे. इससे पहले आज सुबह से ही साइकिल पर बैठकर मनोज तिवारी पूरे देश को प्रदूषण का ज्ञान बांट रहे थे और दिल्ली सरकार पर निशाना साध रहे थे.

सत्ता पक्ष की तरफ से शुरुआत में सिर्फ प्रकाश जावड़ेकर मौजूद थे. बाद में अर्जुनराम मेघवाल और गिरिराज सिंह दिखे. लेकिन इनके अलावा और कोई दूसरा बड़ा मंत्री बहस में मौजूद नहीं था. 3 बजकर 40 मिनट पर बहस शुरू हुई. बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने की. इसके बाद बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा की बारी थी. उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री से ही अपील कर दी कि अब प्लास्टिक बैन की तरह प्रदूषण रोकने की कमान भी संभाल लो.

MasterStoke: संसद में पॉल्यूशन पर हुई चर्चा लेकिन सॉल्यूशन की बात नहीं हुई

इसके बाद दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा को बोलना था. लेकिन उनके भाषण में प्रदूषण पर चिंता कम और दिल्ली की लोकल राजनीति ज्यादा लग रही थी. प्रवेश वर्मा संसद के इस मंच से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोल रहे थे. बोलते बोलते गरिमा भी लांघ रहे थे और कह दिया कि दिल्ली का मुख्यमंत्री बहुत बड़ा प्रदूषण है. अंत में प्रवेश वर्मा ने सभी सांसदों से दिल्ली का प्रदूषण कम करने के लिए दो-दो करोड़ रुपये देने की अपील भी कर दी.

महाराष्ट्र में सरकार बनाने में हो रही है देरी, उद्धव ठाकरे ने 22 नवंबर को बुलाई विधायकों की बैठक

तृणमूल कांग्रेस की सांसद डॉक्टर काकोली घोष दास्तीदार की बारी आई तो उन्होंने मास्क के साथ ही बहस की शुरुआत की. टीएमसी की सांसद ने प्रधानमंत्री से स्वच्छ हवा मिशन शुरू करने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन तो है, लेकिन क्या हम स्वच्छ हवा मिशन भी शुरू कर सकते हैं. हम सांस लेने के लिए लड़ रहे हैं लेकिन क्या भारत में साफ हवा हमारा अधिकार नहीं होना चाहिए. क्या ये हमारा मानवाधिकार नहीं है?

Kakoli-Ghosh-Dastidar

शाम को 6 बजे के बाद गौतम गंभीर भी बोले. अंग्रेजी में उन्होंने भी दिल्ली के प्रदूषण पर चिंता जताई. उन्होंने कहा, ''जब मैं जमीन पर परिवर्तन की बात करता हूं तो मैं अपने लोकसभा क्षेत्र के प्रदूषण के सबसे बड़े स्रोत की तरफ आपका ध्यान चाहूंगा. गाजीपुर का कूड़ाघर, जो एशिया का सबसे बड़ा कूड़े का पहाड़ है. जो भी दिल्ली में रहता है, उसे वहां जाना चाहिए और सिर्फ 200 मीटर दूर खड़े रहना चाहिए, उन्हें ये जरूर अहसास होगा कि नरक क्या होता है? इसको ठीक करना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

कश्मीर के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है गुलाम नबी आज़ाद

इसके बाद मनोज तिवारी का नंबर आया. उनका भाषण भी केन्द्र सरकार की तारीफ और दिल्ली सरकार की आलोचना पर रहा. उन्होंने कहा, ''मोदी जी ने 125 करोड़ रुपये दिए. हम दिल्ली से कूड़े का पहाड़ डेढ़ साल में खत्म करेंगे. इसके बाद शाम को साढ़े छह बजे बाकी की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए
Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए
Cyclone Arnab Live: अर्नब का तांडव, तट से टकराया चक्रवाती तूफान, 3 घंटे तक करेगा लैंडफॉल, पेड़ उखड़े
Live: अर्नब का तांडव, तट से टकराया चक्रवाती तूफान, 3 घंटे तक करेगा लैंडफॉल, पेड़ उखड़े
MLC Election Results 2026 LIVE: नागपुर में कांग्रेस आगे, पुणे में NCP, पटना में JDU ने बनाई बढ़त, जानें पल-पल का अपडेट
LIVE: नागपुर में कांग्रेस आगे, पुणे में NCP, पटना में JDU ने बनाई बढ़त, जानें पल-पल का अपडेट
एबीपी न्यूज़ Top 10, मॉर्निंग बुलेटिन: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ -मॉर्निंग
एबीपी न्यूज़ Top 10, मॉर्निंग बुलेटिन: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ -मॉर्निंग

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget