एक्सप्लोरर

लोजपा का नया पैंतरा: पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव टालने के पक्ष में

पार्टी का मानना है कि कोरोना के चलते समाज और सरकार पर आर्थिक बोझ काफ़ी बढ़ गया है लिहाज़ा चुनाव से और ज़्यादा बोझ नहीं बढ़ाया जा सकता

लोक जनशक्ति पार्टी रोज़ाना एनडीए गठबंधन को लेकर अपना रूख़ कड़ा करती जा रही है. पार्टी ने अब एक नया पैंतरा चला है. पार्टी का कहना है कि कोरोना के इस दौर में बिहार में विधानसभा चुनाव कराना सही नहीं है. आज पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई.

बैठक में मौजूद बोर्ड के 10 सदस्यों से अन्य बातों के अलावा इस बात पर भी फीडबैक लिया गया कि कोरोना संकट के बीच चुनाव कराना कितना उचित है. सूत्रों के मुताबिक़ मौजूद सभी सदस्यों ने कोरोना महामारी के दौरान चुनाव नहीं करवाए जाने की वक़ालत की. इसके पीछे पार्टी का मुख्य रूप से तीन तर्क़ है.

चुनाव से स्वास्थ्य को ख़तरा

पार्टी का मानना है कि कोरोना के चलते समाज और सरकार पर आर्थिक बोझ काफ़ी बढ़ गया है लिहाज़ा चुनाव से और ज़्यादा बोझ नहीं बढ़ाया जा सकता. दूसरा , राज्य में महामारी दिन ब दिन फैलती जा रही है जिसका उदाहरण पटना और भागलपुर में दोबारा लगाया गया लॉक डाउन है. ऐसे में चुनाव करवाकर लोगों के स्वास्थ्य को ख़तरे में नहीं डाला जा सकता. तीसरा तर्क़ चुनाव में लोगों की भागीदारी को लेकर है. पार्टी का कहना है कि महामारी के डर के चलते ज़्यादातर लोग चुनाव में हिस्सा लेने नहीं आ पाएंगे जिसका सीधा असर मतदान प्रतिशत पर पड़ेगा. बैठक के बाद बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि ये हमारे लिए चिंता का विषय है और इस मसले को चुनाव आयोग को गम्भीरता से लेना चाहिए.

' हर परिस्थिति में चुनाव को तैयार '

बैठक में बिहार चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों के अलावा नीतीश कुमार के साथ चल रही तनातनी और न्यूनतम साझा कार्यक्रम के बारे में भी चर्चा की गई. पार्टी के मुताबिक़ उसने बिहार की 94 सीटों पर लड़ने की तैयारी पूरी कर ली है. पार्टी की ओर से जारी बयान में दावा किया गया कि पार्टी किसी भी परिस्थिति में चुनाव लड़ने को तैयार है. राजू तिवारी ने इस बात से इनकार किया कि बैठक में गठबंधन के बारे में कोई भी चर्चा की गई. तिवारी ने कहा कि गठबंधन का फ़ैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को करना है.

गठबंधन का फ़ैसला चिराग करेंगे: रामविलास पासवान

इसके पहले पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के नाते गठबंधन का फ़ैसला चिराग पासवान करेंगे. उन्होंने कहा कि चिराग जो भी फ़ैसला करेंगे वो उनके साथ हैं. पासवान ने कहा कि अब पार्टी के फ़ैसलों में उनका कोई हाथ नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget