एक्सप्लोरर

कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने कहा- समझौते के बाद नहीं हुआ है सीजफायर का उल्लंघन, घुसपैठ की भी कोई घटना नहीं

जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया है कि भारत पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू होने के बाद जम्मू कश्मीर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन नहीं हुआ है.

श्रीनगरः भारत पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू होने के बाद जम्मू कश्मीर सीम पर कोई भी सीजफायर का उल्लंघन नहीं हुआ है. इसके अलावा सीमा पर से किसी भी तरह के घुसपैठ का कोई भी मामला सामने नहीं आया है. इस बात की जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने दी. दिलबाग सिंह ने कहा कि साल 2020 जम्मू-कश्मीर में आतंक विरोधी ऑपरेशन के लिहाज से सब से अच्छा साल रहा और मुझे उम्मीद है कि 2021 इससे भी बेहतर साबित होगा.

श्रीनगर में एक अंडर- 19 T20 जोनल लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने आये दिलबाग सिंह ने ड्रग्स और हथियार की तस्करी पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि सरहद पार से पिछले एक साल में भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद पंजाब के रस्ते भारत में पहुंचाया गया है और तस्कर अब जम्मू के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर का भी इस्तेमाल कर रहे है.

दिलबाग सिंह ने कहा कि ड्रोन का इस्तेमाल इस तरह के तस्करी को बढ़ावा दिया जा रहा है जो कि चिंता का विषय है. दिलबाग सिंह के मुताबिक जहां पहले सिर्फ AK47 राइफल ही सरहद पार से कश्मीर भेजी जा रही थी वहीं अब नए तरह के हथियार जिसमें पिस्टल और अमेरिकी M-4 राइफल भी शामिल है.

इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की अपने बच्चों पर नजर रखें और किसी भी तरह के असामान्य गतिविधियों में शामिल होने से रोकें. उन्होंने कहा कि युवाओं को इस तरह की गतिविधियों से दूर रखना सिविल सोसाइटी का काम है और इससे युवाओं को दूर रखें, उन्हें सही गलत समझाएं.

दिलबाग सिंह ने कहा कि पिछले एक साल में 36 युवाओं को आंतक के रास्ते से वापस लाया गया है. जिन युवाओं को आतंक के रास्ते से वापस लाया गया है वह अब अच्छा जीवन गुज़र रहे है. उन्होंने कहा कि मैं उन युवाओं से अपील करता हूं कि हथियार त्याग कर मुख्यधारा में वापस लौटें उनके लिए दरवाजे खुले हुए हैं.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना पॉजिटिव, वैक्सीन की ले चुके हैं पहली डोज, घर पर हुए क्वारंटाइन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget