एक्सप्लोरर

'गाइडलाइंस' का हवाला देकर Sansad TV का अकाउंट You-Tube ने किया बंद, चैनल बोला- हैकर्स ने बदला था नाम

Sansad TV Youtube Channel Terminated: संसद टीवी के यू-ट्यूब अकाउंट को यू-ट्यूब ने टर्मिनेट कर दिया है. वहीं संसद टीवी की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि चैनल को हैक कर लिया गया है.

संसद टीवी (Sansad TV) के यू-ट्यूब अकाउंट को यू-ट्यूब ने बंद कर दिया है. इस यू-ट्यूब चैनल से लोकसभा और राज्यसभी की सीधी कार्यवाही और रिकॉर्डेड प्रोग्राम्स दिखाए जाते हैं. मंगलवार सुबह यू-ट्यूब की 'कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन' करने को लेकर यह कार्रवाई की गई है.

वहीं संसद टीवी की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि चैनल को हैक कर लिया गया है. यू-ट्यूब सुरक्षा के इस खतरे को ठीक करने पर काम कर रहा है. मंगलवार सुबह जब संसद टीवी का यू-ट्यूब अकाउंट खोला गया तो 404 एरर आया, जिसमें कहा गया कि 'यह पेज उपलब्ध नहीं है. इसके लिए खेद है.' 

प्रेस रिलीज में संसद टीवी ने क्या कहा

चैनल बंद होने के बाद संसद टीवी ने प्रेस रिलीज जारी की. इसमें संसद टीवी ने दावा किया कि कुछ हैकर्स ने 15 फरवरी को रात एक बजे उसके चैनल को हैक कर लिया और उसका नाम भी बदलने की कोशिश की गई. हैकर्स ने संसद टीवी का नाम  “Ethereum” कर दिया था. संसद टीवी की सोशल मीडिया टीम ने इस पर काम किया और सुबह 3.45 बजे तक उसे रीस्टोर कर लिया. 

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-आईएन), जो भारत में साइबर सिक्योरिटी की नोडल एजेंसी है, उसने भी इस मामले की जानकारी दी और संसद टीवी को अलर्ट किया. बाद में यू-ट्यूब ने सुरक्षा से जुड़े खतरे को स्थायी रूप से ठीक करने का काम शुरू किया और चैनल को जल्द से जल्द रीस्टोर कर लिया जाएगा.

क्या हैं यू-ट्यूब की गाइडलाइंस

यू-ट्यूब ने चैनल्स के लिए कुछ गाइडलाइंस बनाई हैं, जिसमें किस तरह का कंटेंट नहीं जाना है, उसके बारे में बताया गया है. यह सभी तरह की वीडियो, वीडियो पर कमेंट्स, लिंक और थंबनेल पर लागू होता है. प्लेटफॉर्म के मुताबिक, ये गाइडलाइंस सभी लोगों के लिए बराबर हैं. इसमें मशीन लर्निंग और लोगों के रिव्यूज लिए जाते हैं. यू-ट्यूब के गाइडलाइंस नोट के मुताबिक, हमारी नीति है कि हम यू-ट्यूब को सुरक्षित कम्युनिटी बनाएं साथ ही क्रिएटर्स को अपने अनुभव और सोच को दिखाने की स्वतंत्रता दें. 

ये भी पढ़ें- ABG Bank Fraud मामले पर शिवसेना सांसद Sanjay Raut ने ED को घेरा, कहा- कब जा रहे हैं गुजरात?

Punjab Election 2022: नवजोत सिद्धू ने की अरविंद केजरीवाल की मिमिक्री, पूछा- सिर्फ 18 साल से ऊपर की महिलाओं को क्यों मिलेंगे एक हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget