एक्सप्लोरर

1 से 4 फरवरी तक दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 1 फ़रवरी से लेकर 4 फ़रवरी तक दिल्ली में चुनाव प्रचार पर रहेंगे. इस दौरान क़रीब दर्जन भर रैलियां करने की उनकी तैयारी है.

नई दिल्लीः दिल्ली के चुनाव में हिंदुत्व का तड़का लगाने के लिए अब योगी आदित्यनाथ आयेंगे. वे बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं. बताया गया है कि यूपी के सीएम दिल्ली में दर्जन भर चुनावी रैलियां करेंगे. योगी आदित्यनाथ की छवि एक उग्र हिंदूवादी नेता की रही है. अपने बयानों और भाषण को लेकर वे विवादों में रहते हैं. योगी उन इलाकों में प्रचार करेंगे जहां पुरबिया वोटरों की अच्छी आबादी है. देश में कहीं भी चुनाव हो, पार्टी उन्हें स्टार प्रचारक बनाकर भेजती रही है. पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के बाद योगी की सबसे अधिक डिमांड रही है.

बताया गया है कि योगी आदित्यनाथ 1 फ़रवरी से लेकर 4 फ़रवरी तक दिल्ली में चुनाव प्रचार पर रहेंगे. इस दौरान क़रीब दर्जन भर रैलियां करने की उनकी तैयारी है. योगी अब तक दिल्ली के चुनाव प्रचार से दूर रहे हैं. पहली फ़रवरी को योगी करावल नगर, मुस्तफ़ाबाद, आदर्श नगर, नरेला और रोहिणी में रैलियां करेंगे. शाहीनबाग और जामिया नगर में फ़ायरिंग के बाद से ही दिल्ली का माहौल गर्म है. बीजेपी यहां राष्ट्रवाद के मुद्दे पर वोट लेने की जुगाड़ में है.

अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी ने दिल्ली जीतने के लिए एड़ी चोटी एक कर दी है. शाहीनबाग के नाम पर ताल ठोके जा रहे हैं. अमित शाह ने लोगों को इतना ज़ोर से ईवीएम का बटन दबाने की अपील की है कि करंट शाहीनबाग में लगे. शाहीनबाग में मुस्लिम औरतें 15 दिसंबर से धरने पर बैठी हैं. नागरिकता क़ानून के ख़िलाफ़ उनका धरना और विरोध लगातार जारी है. दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी शाहीनबाग के नाम पर वोट मांग रही है. अमित शाह से लेकर पार्टी के छोटे बड़े नेता शाहीनबाग को राष्ट्र विरोधियों का अड्डा साबित करने में जुटे हैं.

अमित शाह ने कहा था कि शाहीनबाग में टुकड़े टुकड़े गैंग वाले लोग बैठते हैं. बीजेपी के नेता और हरि नगर से उम्मीदवार तेजिंदर सिंह बग्गा कहते हैं 11 फ़रवरी के बाद शाहीनबाग पर सर्जिकल स्ट्राइक होगा. बीजेपी के नेता शाहीनबाग के बहाने सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की फ़िराक़ में हैं. वहीं भड़काऊ भाषण देने के मामले में अनुराग ठाकुर पर चुनाव आयोग ने 72 घंटे तक प्रचार पर बैन लगा दिया है. मोदी सरकार में ठाकुर वित्त राज्य मंत्री हैं. उन्होंने देश के ग़द्दारों को.... के नारे लगवाए थे. सांसद प्रवेश शर्मा पर भी आयोग ने अगले 96 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget