एक्सप्लोरर

Yogi Adityanath Cabinet: सीएम योगी के साथ केशव प्रसाद मौर्य ने भी ली मंत्रीपद की शपथ, सिराथू सीट से हारे थे चुनाव

पिछली योगी सरकार में डिप्टी सीएम रहे केशव प्रसाद मौर्य ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है. उन्हें लेकर तमाम अटकलें जारी थीं. क्योंकि केशव प्रसाद इस बार अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं रहे.

योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. योगी ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अपने हजारों समर्थकों और बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में शपथ ली. योगी आदित्यनाथ के साथ उनके कई कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली है. जिनमें चुनाव हारने वाले केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल थे. 

हार के बावजूद केशव प्रसाद मौर्य बने मंत्री
पिछली योगी सरकार में डिप्टी सीएम रहे केशव प्रसाद मौर्य ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है. उन्हें लेकर तमाम अटकलें जारी थीं, क्योंकि केशव प्रसाद इस बार अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं रहे. कौशांबी जिले की सिराथू सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद कहा जा रहा था कि केशव प्रसाद मौर्य की कैबिनेट में वापसी मुश्किल है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

वहीं अब उन्हें फिर से डिप्टी सीएम भी बना दिया गया है. अबकी बार योगी सरकार में दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. केशव प्रसाद मौर्य को सपा-अपना दल (कमेरावादी) की उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने उनके ही गढ़ में मात दी. बतौर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को कौशांबी की अन्य सीटों की जिम्मेदारी भी दी गई थी, लेकिन वो इन सीटों पर भी अपनी पार्टी को जीत नहीं दिला पाए. यहां सपा गठबंधन ने ही बाजी मारी. यही कारण है कि केशव मौर्य की कैबिनेट में वापसी को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. 

योगी की शपथ के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, क्योंकि बीजेपी ने एक बार फिर भारी बहुमत के साथ यूपी की सत्ता में वापसी की है. ऐसे में आयोजन को काफी भव्य रखा गया, जिसमें बीजेपी के कई मुख्यमंत्रियों को भी न्योता दिया गया. इसके अलावा यूपी में बीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओं को इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को कहा गया था. 

कुछ ऐसा रहा केशव प्रसाद मौर्य का करियर
केशव प्रसाद मौर्य का जन्म कौशांबी जिले के सिराथू कस्बे में हुआ था. भाजपा सूत्रों के अनुसार, मौर्य ने बचपन में अपने माता-पिता का खेतीबाड़ी में हाथ बंटाया, चाय दुकान चलाई और अखबार भी बेचे. उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अशोक सिंहल के मार्गदर्शन में राजनीति में सक्रिय हुए और अपनी एक अलग पहचान बनाई. मौर्य ने भी हिंदुत्व के एजेंडे को ऊपर रखा. वह विहिप और बजरंग दल में 18 वर्षों तक प्रचारक भी रहे. मौर्य 2002 और 2007 में इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा सीट से चुनाव में मैदान में उतरे, लेकिन उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा. इसके बाद संगठन में उन्होंने अपनी सक्रियता बढ़ाई.

BJP ने 2012 में मौर्य को सिराथू विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया और वह चुनाव जीत गये. मौर्य जब सिराथू में BJP उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीते थे, तब आसपास के जिलों में अधिकांश सीटों पर उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था. साल 2013 में मौर्य ने इलाहाबाद के एक कॉलेज में एक ईसाई धर्म प्रचारक के आने के विरोध में प्रदर्शन का नेतृत्व किया था. श्री राम जन्मभूमि और गोरक्षा आदि आंदोलनों के दौरान मौर्य जेल भी गये थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में मौर्य को पार्टी ने फूलपुर से उम्मीदवार बनाया और वह रिकार्ड मतों से चुनाव जीत गये. इसके बाद उन्हें 2016 में उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया.

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मौर्य ने राज्य भर का व्यापक दौरा कर पिछड़े वर्गों का समर्थन जुटाया. उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई और 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में BJP ने एक नया कीर्तिमान बनाया. उप्र की 403 विधानसभा सीटों में पार्टी ने 312 और सहयोगी दलों ने 13 सीटें जीत ली. मौर्य को पिछली सरकार में भी उप मुख्यमंत्री बनाया गया था.

ये भी पढ़ें - 

Yogi Adityanath Oath Ceremony: 'मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं...' इतिहास रचकर लगातार दूसरी बार यूपी के CM बने योगी आदित्यनाथ

ब्रजेश पाठक बने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम, कुछ ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget