एक्सप्लोरर

UP Cabinet Ministers : 8 जाट, 8 ब्राह्मण, 5 महिलाएं और 8 एससी, योगी कैबिनेट 2.0 में बीजेपी ने कैसे साधा जातिगत समीकरण

यूपी में इतिहास रचते हुए योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली. योगी सरकार 2.0 में बीजेपी ने जातिगत समीकरण को साधने की पूरी कोशिश की है.

Yogi Adityanath Shapath Grahan: उत्तर प्रदेश में इतिहास रचते हुए योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली. योगी सरकार 2.0 में बीजेपी ने जातिगत समीकरण को साधने की पूरी कोशिश की है. यूपी कैबिनेट में इस बार जाट समाज से 8 मंत्री बनाए गए हैं. जबकि 8 मंत्री ब्राह्मण समुदाय से हैं, जबकि 8 मंत्री अनुसूचित जाति से हैं.

इसके अलावा 5 महिलाओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली. बेबीरानी मौर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि रजनी तिवारी, प्रतिभा शुक्ला, विजय लक्ष्मी गौतम राज्यमंत्री होंगी. गुलाब देवी को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का जिम्मा सौंपा गया है. एक मुस्लिम नेता दानिश आजाद को भी मंत्री बनाया गया है.  

कैसे 2024 पर साधा बीजेपी ने निशाना

बीजेपी ने सिराथू से चुनाव हारने वाले केशव प्रसाद मौर्य को दोबारा डिप्टी सीएम बनाया है. वह मौर्य समाज से हैं और पूर्वांचल से ताल्लुक रखते हैं, जबकि दिनेश शर्मा की जगह इस बार बृजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया गया है. वह ब्राह्मण समाज से आते हैं. यानी योगी 1.0 की तरह इस बार बीजेपी ने एक डिप्टी सीएम पिछड़ी जाति और एक अगड़ी जाति से रखा है.

वहीं सुरेश कुमार खन्ना दोबारा कैबिनेट मंत्री बने हैं. वह खत्री समाज से आते हैं और 9 बार विधायक रह चुके हैं. सूर्यप्रताप शाही भी योगी 2.0 में रिपीट हुए हैं. वह भूमिहार समाज से हैं. स्वतंत्र देव सिंह कुर्मी, बेबीरानी मौर्य जाटव और लक्ष्मी नारायण चौधरी जाट समुदाय से हैं. जयवीर सिंह को मंत्री बनाकर बीजेपी ने राजपूत जाति को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है. वहीं धर्मपाल सिंह लोधी समाज, नंदगोपाल गुप्ता वैश्य समाज, भूपेंद्र चौधरी जाट, अनिल राजभर राजभर बिरादरी, जितिन प्रसाद ब्राह्मण, राकेश सचान कुर्मी समाज, पीएम मोदी के खास और पूर्व आईएएस एके शर्मा और योगेंद्र उपाध्याय ब्राह्मण समाज से आते हैं. 

बीजेपी के सहयोगी अपना दल के अध्यक्ष आशीष पटेल को भी कैबिनेट में जगह दी गई है. वह कुर्मी समाज से आते हैं. निषाद पार्टी से 6 विधायक बने हैं. उसके अध्यक्ष संजय निषाद भी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं.

नितिन अग्रवाल और कपिल देव अग्रवाल को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रचार का जिम्मा मिला है. ये दोनों वैश्य समुदाय से आते हैं. रविंद्र जायसवाल वैश्य, संदीप सिंह लोधी, गुलाब देवी धोबी समाज, धर्मवीर प्रजापति ओबीसी, असीम अरुण जाटव, जेपीएस राठौर क्षत्रिय, अरुण कुमार सक्सेना कायस्थ, दयाशंकर मिश्रा दयालु ब्राह्मण, मयंकेश्वर शरण सिंह क्षत्रिय, दिनेश खटीक खटीक बिरादरी, संजीव गौड़ एसटी, जसवंत सैनी सैनी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. 

कैसा है योगी मंत्रिमंडल

  • मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ
  • डिप्टी सीएम: केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक
  • कैबिनेट मंत्री: सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद
  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु 
  • राज्य मंत्री- मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी,  विजय लक्ष्मी गौतम

योगी आदित्यनाथ: संन्यासी के पथ से सत्ता की शपथ तक, कैसे उत्तराखंड का युवक बन गया यूपी की सियासत का सूरमा

ब्रजेश पाठक बने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम, कुछ ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget