एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने लगाया 'गोली बनाम बोली' वाला हिंदुत्व का तड़का

शाहीनबाग के बहाने योगी आदित्यनाथ दिल्ली में लगातार कांग्रेस और केजरीवाल की पार्टी पर हमले कर रहे हैं. CAA का विरोध करने वाली महिलाओं के बारे में उनके एक बयान पर बड़ा हंगामा हुआ.

नई दिल्ली: योगी आदित्यनाथ दिल्ली में चुनाव प्रचार पर हैं. यूपी के मुख्यमंत्री की छवि फायर ब्रांड हिंदूवादी नेता की रही है. हिंदुत्व का तड़का लगाने के लिए बीजेपी ने योगी को चुनाव प्रचार में उतारा है. चुनावी मंच मिलते ही योगी ने शाहीनबाग के बहाने माहौल बनाना शुरू कर दिया है. बोली से नहीं मानेंगे तो गोली से मनायेंगे वाले उनके बयान पर विवाद बढ़ गया है. आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से योगी की शिकायत कर दी है. कहा जा रहा है कि उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी जाए. योगी कह रहे हैं कि शाहीनबाग वालों को केजरीवाल बिरयानी खिला रहे हैं.

योगी आदित्यनाथ दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं. 1 फरवरी से ही वे यहां रैलियां कर रहे हैं. योगी को उन इलाकों में लगाया गया है, जहां पूर्वांचली लोग रहते हैं. दिल्ली में बिहार और यूपी के लोगों को पूर्वांचली या पुरबिया कहा जाता है. एक अनुमान के मुताबिक दिल्ली में ऐसे 45 लाख वोटर हैं. कहा जाता है 27 सीटों पर जीत और हार पुरबिया वोटर तय करते हैं. इसके अलावा 8 से 12 विधानसभा सीटों को वे प्रभावित करते हैं. इन इलाकों में योगी आदित्यनाथ अपनी पार्टी के लिए खेवनहार बन सकते हैं. इसीलिए बीजेपी ने उनकी दर्जन भर चुनावी सभाएं लगा रखी हैं.

यूपी का मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय के महंत भी हैं. गोरखपुर का गोरक्ष पीठ इस संप्रदाय का सबसे बड़ा मठ है. योगी इसी मठ के महंत हैं. हरियाणा, दिल्ली, असम, कर्नाटक, त्रिपुरा में इस समुदाय के लाखों समर्थक रहते हैं. कहते हैं योगी के इशारे पर ये लोग किधर भी वोट कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि बीजेपी के उग्र हिंदुत्व वाले रोल में वे सबसे फिट बैठते हैं. बोल वचन से लेकर अपने पहनावे तक. योगी हर अंदाज में इसी एजेंडे को बखूबी आगे बढ़ाते हैं. इसीलिए पीएम नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बाद प्रचार के लिए सबसे अधिक डिमांड उनकी रहती है.

देश में कहीं भी किसी तरह का चुनाव हो. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बीजेपी स्टार प्रचारक बनाती रही है. त्रिपुरा के चुनाव में उनका स्ट्राइक रेट शानदार रहा था. जिन सीटों पर उन्होंने चुनाव प्रचार किया, पार्टी सभी सीटों पर जीतने में कामयाब रही. गुजरात चुनाव में मोदी के बाद सबसे अधिक रैलियां योगी ने की. वहां भी वे कामयाब रहे. अधिकतर सीटों पर बीजेपी जीती, जहां योगी ने प्रचार किया. कर्नाटक चुनाव में भी योगी आदित्यनाथ का मिला जुला असर रहा. लेकिन छत्तीसगढ़ में वे चल नहीं पाए.

वैसे बीजेपी की वहां कांग्रेस के हाथों शर्मनाक हार हुई थी. महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों में भी योगी ने धुंआधार प्रचार किया था. झारखंड चुनाव में उन्होंने दर्जन भर रैलियां की. लेकिन सबसे अधिक चर्चा जामताड़ा की रही. यहां उन्होंने कहा कि अगर इरफान चुनाव जीता तो फिर अयोध्या में राम मंदिर कैसे बनेगा ? लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी जीत गए. तब सोशल मीडिया में कांग्रेस के लोगों ने योगी की खिल्ली भी उड़ाई थी.

अपने बयानों को लेकर योगी आदित्यनाथ हमेशा चर्चा में रहते हैं. चुनाव हो या ना हो. वे बिना लाग लपेट के खुल कर हिंदुत्व का कार्ड खेलते हैं. भगवा कपड़ों और कान में कुंडल को लेकर उनकी छवि भी उसी स्टाइल की रही है. उन्होंने कहा था कि मुस्लिम मर्द अपने घरों में हैं और अपनी औरतों को चौराहे पर बैठा दिया है. दिल्ली में चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी और बीजेपी में सीधी टक्कर है.

ये भी पढ़ें-

Ind vs NZ: मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाले केएल राहुल बोले- अभी T-20 वर्ल्ड कप के बारे में नहीं सोच रहा

UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग फारेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget