एक्सप्लोरर

'हमारा नाम हटाइए नहीं तो लेंगे लीगल एक्शन', NCERT को पत्र लिखकर भड़के योगेंद्र यादव और सुहास पलशीकर

योगेंद्र यादव और सुहास पलशीकर ने एनसीईआरटी को पत्र लिखकर कहा कि चुनिंदा तरीके से टेक्सटबुक से सामग्री हटाई गई है और हमारे मना करने के बावजूद हमारे नाम के साथ इन्हें प्रकाशित कर दिया गया.

शिक्षाविद योगेंद्र यादव और सुहास पलशीकर ने सोमवार (17 जून, 2024) को राष्ट्रीय शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (NCERT) की टेक्सट बुक में उनका नाम होने पर आपत्ति जताई है. उन्होंने एनसीईआरटी को पत्र लिखकर कहा कि अगर उनके नाम वाली ये पुस्तकें तुरंत नहीं हटाई जाती हैं तो वह कानूनी सहारा लेंगे.

सुहास पलशीकर और योगेंद्र यादव ने कहा है कि टेक्सबुक की समीक्षा से उन्होंने खुद को अलग कर लिया था. उन्होंने अपने पत्र में कहा कि वे नहीं चाहते कि एनसीईआरटी उनके नाम की आड़ लेकर छात्रों को राजनीति विज्ञान की ऐसी पाठ्यपुस्तकें दे, जो राजनीतिक रूप से पक्षपाती, अकादमिक रूप से असमर्थ और शैक्षणिक रूप से अनुपयुक्त हैं. सुहास पलशीकर और योगेंद्र यादव राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों के लिए मुख्य सलाहकार थे.

उन्होंने पिछले साल कहा था कि पाठ्यपुस्तकों की सामग्री को घटाने की कवायद ने पुस्तकों को अकादमिक रूप से अनुपयुक्त बना दिया और पुस्तकों से उनके नाम हटाए जाने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि किताबें पहले उनके लिए गौरव का स्रोत थीं जो अब शर्मिंदगी का सबब बन गई हैं. हाल में बाजार में उपलब्ध हुए पाठ्यपुस्तकों के संशोधित प्रारूप में अब भी पलशीकर और योगेंद्र यादव के नाम का उल्लेख मुख्य सलाहकार के रूप में किया गया है.

पत्र में कहा गया है, 'चुनिंदा तरीके से सामग्री हटाने की पूर्व की परंपरा के अलावा, एनसीईआरटी ने महत्वपूर्ण संशोधनों और पुनर्लेखन का सहारा लिया है जो मूल पाठ्यपुस्तकों की भावना के अनुरूप नहीं है... एनसीईआरटी को हममें से किसी से परामर्श किए बिना इन पाठ्यपुस्तकों में छेड़छाड़ करने का कोई नैतिक या कानूनी अधिकार नहीं है, लेकिन हमारे स्पष्ट रूप से मना करने के बावजूद हमारे नाम के साथ इन्हें प्रकाशित कर दिया गया.'

इसमें कहा गया है, 'किसी भी रचना के लेखक होने के किसी व्यक्ति के दावे के बारे में तर्क और बहस की जा सकती है, लेकिन यह आश्यर्च की बात है कि लेखक और संपादक के नाम ऐसी रचना के साथ जोड़े गए हैं जिन्हें अब वे अपना नहीं मान रहे हैं.' एनसीईआरटी राजनीति विज्ञान की 12वीं कक्षा की संशोधित पाठ्यपुस्तक से जुड़े विवाद एक बार फिर चर्चा में हैं क्योंकि इसमें  बाबरी मस्जिद का उल्लेख तीन-गुंबद वाले ढांचे के तौर पर किया गया है.

टेक्स्ट बुक्स से हाल ही में हटाई गई सामग्री में शामिल हैं- गुजरात के सोमनाथ से अयोध्या तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रथ यात्रा, कार सेवकों की भूमिका, बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के मद्देनजर सांप्रदयिक हिंसा, बीजेपी शासित राज्यों में राष्ट्रपति शासन और अयोध्या में जो कुछ हुआ उस पर बीजेपी का खेद जताना. पलशीकर और यादव के पत्र में कहा गया है, 'हमारे नामों के साथ प्रकाशित की गईं इन पुस्तकों के नए संस्करण को तुरंत बाजार से वापस लिया जाए... यदि एनसीईआरटी तुरंत ऐसा नहीं करता है तो हम कानूनी उपाय का सहारा लेने को बाध्य होंगे.'

यादव और पलशीकर ने जब पाठ्यपुस्तक से खुद को अलग किया था, तो एनसीईआरटी ने कॉपीराइट स्वामित्व के आधार पर इसमें बदलाव करने के अपने अधिकार का उल्लेख किया और कहा था कि ‘‘किसी एक सदस्य द्वारा इससे जुड़ाव खत्म करने का सवाल ही नहीं उठता’’ क्योंकि पाठ्यपुस्तकें सामूहिक प्रयास का परिणाम हैं.'

यह भी पढ़ेंः-
'जो काम पहले भीड़ करती थी, अब वो...', MP में बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के ओवैसी, कांग्रेस को भी घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
तेलंगाना के वनापर्थी में दो-पहिया वाहन से बचने की कोशिश में RTC बस पलटी, एक की मौत, 13 घायल
तेलंगाना के वनापर्थी में दो-पहिया वाहन से बचने की कोशिश में RTC बस पलटी, एक की मौत, 13 घायल
राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवालों के बीच VHP का बड़ा बयान, अध्यक्ष आलोक कुमार ने किया बचाव, विपक्ष को लिया निशाने पर
राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवालों के बीच VHP का बड़ा बयान, अध्यक्ष आलोक कुमार ने किया बचाव
Suvendu Adhikari Govt: बंगाल में बड़ा कानून! बिना मुकदमे 12 महीने तक हिरासत का बिल विधानसभा में पेश
बंगाल में बड़ा कानून! बिना मुकदमे 12 महीने तक हिरासत का बिल विधानसभा में पेश

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
Ind Vs Eng: 'इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए...', सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा
Ind Vs Eng: 'इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए...', सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा
Cocktail 2 BO Collection Day 11: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
Embed widget