एक्सप्लोरर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: देहरादून में 55 हजार लोगों के साथ योग करेंगे पीएम मोदी

भारत में सबसे बड़ा आयोजन देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में होगा जहां प्रधानमंत्री और करीब 55 हजार लोग योगाभ्यास करेंगे. मोदी ने इससे पहले 2015 में नई दिल्ली के राजपथ, 2016 में चंडीगढ के कैपीटल कांप्लैक्स और 2017 में लखनऊ के रामाबाई अंबेडकर सभा स्थल में योग कार्यक्रमों में भाग लिया था.

नई दिल्ली: चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज देश और दुनिया में बड़ी संख्या में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में योग कार्यक्रम में करीब 55 हजार लोगों के साथ बैठकर आसन करेंगे. मोदी ने इससे पहले 2015 में नई दिल्ली के राजपथ, 2016 में चंडीगढ के कैपीटल कांप्लैक्स और 2017 में लखनऊ के रामाबाई अंबेडकर सभा स्थल में योग कार्यक्रमों में भाग लिया था. आयुष मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा , ‘‘ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश में करीब पांच हजार कार्यक्रम आयोजित होंगे.’’

योग दिवस से पहले मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो डालकर संदेश दिया है कि योग केवल शरीर को फिट रखने वाला अभ्यास नहीं बल्कि अच्छे स्वास्थ्य का पासपोर्ट है. मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘‘ योग ‘मैं’ से ‘हम' की यात्रा है. यह संतुलन, शांति का वादा करता है, ध्यान केन्द्रित करने में मदद करता है और बहुत ताकत देता है. चौथा योग दिवस आने वाला है, मैं दुनियाभर के लोगों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का अनुरोध करता हूं.’’

राज्य सरकार द्वारा गैर सरकारी संगठनों के समन्वय से विभिन्न जिलों और राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों के अलावा केन्द्रीय मंत्री योग कार्यक्रमों का नेतृत्व करने राष्ट्रीय राजधानी के अंदर और बाहर के विभिन्न स्थलों पर जाएंगे. नई दिल्ली में आठ कार्यक्रमों की योजना है और मुख्य कार्यक्रम का आयेाजन राजपथ पर होगा. नई दिल्ली नगर पालिका परिषद लोधी गार्डन, नेहरू पार्क, तालकटोरा गार्डन और राजपथ पर कार्यक्रम आयोजित करेगी.

इसके अलावा, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ जैसे केन्द्रीय पुलिस बलों की महिला कर्मियों सहित करीब 50 हजार लोग ब्रह्मकुमारी द्वारा लालकिले में आयोजित योग समारेाह में भाग लेंगे. द्वारका के पतंजलि योग समिति और रोहिणी के ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ में भी योग कार्यक्रम होंगे. मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि 150 से अधिक देशों में योग समारोह होगा और भारतीय मिशन महत्वपूर्ण स्थानों पर इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सहयोग कर रहे हैं.

भारत में सबसे बड़ा आयोजन देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में होगा जहां प्रधानमंत्री और करीब 55 हजार लोग योगाभ्यास करेंगे. कार्यक्रम स्थल पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को होने से रोकने के लिए कमांडो और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. वहीं गुजरात में योग दिवस के मौके पर कल आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में आठ हजार से अधिक विकलांग और चार हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं सहित करीब सवा करोड़ लोग भाग लेंगे.

शिक्षा राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने कहा कि अहमदाबाद जिला प्रशासन सबसे बड़ी संख्या में विकलांगों द्वारा एकसाथ मौन योग करने का विश्व रिकार्ड तोड़ने की तैयारी में है. उन्होंने कहा कि 750 से 1200 विकलांग ब्लूटूथ से जुड़े हेडफोन लगाकर ‘मौन योग ’ करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget