एक्सप्लोरर

एलोपैथी विवाद पर अपना बयान वापस लेने के बाद बाबा रामदेव ने IMA और दवा कंपनियों से पूछे ये 25 सवाल

बाबा रामदेव ने स्वास्थ्य मंत्री की आपत्ति और चिकित्सा बिरादरी के भारी विरोध के बाद अपना बयान वापस ले लिया. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को एक पत्र का जवाब देते हुए रामदेव ने कहा कि वह इस मामले को शांत करना चाहते हैं.

एलोपैथी को ‘बकवास विज्ञान’ बताकर विवादों में आए योग गुरू बाबा रामदेव ने स्वास्थ्य मंत्री की आपत्ति और चिकित्सा बिरादरी के भारी विरोध के बाद अपना बयान वापस ले लिया है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को एक पत्र का जवाब देते हुए रामदेव ने कहा कि वह इस मामले को शांत करना चाहते हैं.

उन्होंने अपने निजी ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘माननीय श्री हर्षवर्धन जी आपका पत्र प्राप्त हुआ, उसके संदर्भ में चिकित्सा पद्धतियों के संघर्ष के इस पूरे विवाद को खेदपूर्वक विराम देते हुए मैं अपना वक्तव्य वापिस लेता हूं और यह पत्र आपको संप्रेषित कर रहा हूं.’’

इसके बाद योग गुरू बाबा रामदेव ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और दवा कंपनियों से ट्वीट कर 25 सवाल पूछे हैं और विभिन्न बीमारियों को लेकर इलाज का जवाब देने को कहा है. रामदेव के ये सवाल हैं-

1-एलोपैथी के पास हाईपरटेंशन और उसके कम्पलीकेशन्स के लिए निर्दोष स्थायी समाधान किया है?

2-एलोपैथी के पास टाईप-1 और टाईप-2 डायबिटीज व उसके कम्पीकेशन्स के लिए परमानेंट सोल्यूशन क्या है?

3-फार्मा इंडस्ट्री के पास थायरायड, आर्थराइटिस, कोलाइटिस, अस्थमा की समस्या का निर्दोष स्थायी समाधान किया है?

4-एलोपैथी के पास फैटी लिवर और लीवर सिरोसिस, हेपैटाइटिस को क्योर करने के लिए मेडिसिन क्या है? जैसे आपने टीबी व चेचक आदि का स्थायी समाधान खोजा है, वैसे ही लिवर की बीमारियों का समाधान खोजिए. अब तो ऐलोपैथी को शुरू हुए 200 साल हो गए, जरा बताइये ?

5-फार्मा इंडस्ट्री में हार्ट के ब्लॉकेज को रिवर्स करने का उपाय क्या है? बिना बाईपास के, बिना ऑपरेशन के व इंजोप्लास्टि के स्थायी समाधान क्या है?

6-फार्मा इंडस्ट्री में इनलार्ज हार्ट और इजेक्शन-फेक्शन कम होने पर बिना पेसमेकर लगाए, कौन सा इलाज है, जिससे हार्ट का साइज और फंक्शन नॉर्मल हो जाए. कैसे उसे रिवर्स कर सकते हैं, बिना पेसमेकर के उसका निर्दोष इलाज क्या है?

7-कोलेस्ट्रॉल के रोगियों में कोलेस्ट्रॉल ट्राइग्लिसराइड्रस कम करने का और लीवर साइड इफैक्ट रहित ऐलोपैथी का क्या इलाज है?

 8-क्या फार्मा इंडस्ट्री के पास सिरदर्द और माइग्रेन का कोई परमानेंट सोल्यूशन है, जिसके बारे में सिरदर्द और माइग्रेन न हो. एक बार दवा खाएं और परमानेंट सिरदर्द, माइग्रेन बंद हो जाए?

9-फार्मा इंडस्ट्री में आंखों का चश्मा उतारने का और हीयरिंग ऐड हट जाए, इसका कोई निर्दोष इलाज बता दे?

10-पायरिया होने पर, जिससे कि दांत हिलने बंद हो जाएं, मसूड़े मजबूत हो जाए, ऐसी कोई निर्दोष दवा बताइये, जिससे करोड़ों लोग दुखी हैं?

11-एक आदमी का रोज कम से कम आधा से एक किलो वजन कम जाए, बिना सर्जरी के बैरियाट्रिक सर्जर और लाइपोसेक्शन के, बिना किसी छेड़छाड़े के, दवाई खाए और वजन घट जाए, क्या फार्मा इंडस्ट्री में ऐसी कोई दवा है?

12-सोरायसिस, सोरायटिक अर्थरायटिस और सफेद दाग का कोई निर्दोष स्थायी समाधान बताएं.

13-मॉडर्न मेडिकल साइंस में एंक्लोजिंग स्पेंडिलोसिस का स्थायी समाधान किया है. आरए फैक्टर पॉजिटिव को निगेटिव करने का उपाय क्या है?

14-एलोपैथी के पास पार्किसन का निर्दोष स्थायी समाधान क्या है?

15-साइड इफैक्ट रहित कब्ज, गैस, एसीडिटी का फार्मी इंडस्ट्री के पास इसका स्थायी समाधान किया है?

16-अनिद्रा, (इन्सोमानिया) लोगों की नींद नहीं आती है, क्योंकि आपकी दवा 4 से 6 घंटे ही असर रहती है, वह भी साइड इफैक्ट के साथ, ऐलोपैथी में इसका परमानेंट सोल्यूशन किया है?

17-स्ट्रेस हार्मोंस कम करने के लिए और हैप्पी या गुड हार्मोंस बढ़ाने के लिए, जिससे आदमी तनावमुक्त और प्रसन्न हो जाए. फार्मा इंडस्ट3 में इसकी कोई दवाई बता दें?

18-इन्फर्टिलिटी में बिना कृत्रिम साधनों (टेस्ट ट्यूब बेवी, आईवीएफ) जो बहुत पेनफुल होती है, ऐलोपैथी में ऐसी कोई दवाई बताएं जिससे समस्या का समाधान हो जाए?

19-फार्मा इंडस्ट्री में ऐजिंग प्रोसेस को रिवर्स करने वाली कोई निर्दोष दवा बता दें?

20-एलोपैथी में बिना साइड इफैक्ट के हिमोग्लोबिना बढ़ाने का निर्दोष तरीक बता दें?

21.आदमी बहुत हिंसक, क्रूर और हैवानियत कर रहा है, उसके इंसान बनाने वाली ऐलोपैथी में कोई दवाई बताएं?

22-आदमी के सारे ड्रग्स एडिक्शन, नशा छूट जाएं ऐसी कोई एलोपैथी में दवाई बताएं?

23-ऐलोपैथी और आयुर्वेद के आपस में झगड़े खत्म करने की, फार्मा इंडस्ट्री के पास कोई दवा है तो बता दें?

24-फार्मा इंडस्ट्री में कोरोना पैसेन्ट को बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के ऑक्सीजन बढ़ाने का कोई उपाय बताएं?

25-एलोपैथी सर्वशक्तिमान एवं सर्वगुण संपन्न है तो फिर ऐलोपैथी के डॉक्टर तो बीमार ही नहीं होनी चाहिए?

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी के बाद बाबा रामदेव ने वापस लिया अपना बयान, बोले- किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मुझे खेद है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget