एक्सप्लोरर

स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी के बाद बाबा रामदेव ने वापस लिया अपना बयान, बोले- किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मुझे खेद है

जहिर तौर पर बाबा रामदेव यह भी कह रहे हैं कि एलोपैथी का भी सम्मान हो लेकिन साथ ही साथ भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद और योग का भी उतना ही सम्मान होना चाहिए.

नई दिल्ली: हाल ही में बाबा रामदेव ने एलोपैथी दवाओं को लेकर दिया विवादास्पद बयान वापस ले लिया है. इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस बयान को 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए रामदेव को पत्र लिखकर इसे वापस लेने के लिए कहा था. बाबा रामदेव ने बयान वापस लेते हुए केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन को एक पत्र भी लिखा है.

अपने पत्र में बाबा रामदेव ने लिखा था, "हम आधुनिक चिकित्सा विज्ञान तथा एलोपैथी के विरोधी नहीं हैं. हम यह मानते हैं कि जीवन रक्षा प्रणाली तथा शल्य चिकित्सा के विज्ञान में एलोपैथी ने बहुत तरक्की की है और मानवता की सेवा की है मेरा जो वक्तव्य कोट किया गया है वह एक कार्यकर्ता बैठक का वक्तव्य है और जिसमें मैंने आए हुए एक व्हाट्सएप मैसेज को पढ़कर सुनाया था, उससे अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मुझे खेद है."

बाबा रामदेव ने यह पत्र स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के उस पत्र के जवाब में लिखा है जिसमें बाबा रामदेव की एक वीडियो वायरल होने के बाद डॉ हर्षवर्धन ने उनसे माफी मांगने की बात लिखी थी.

आपको बता दें कि बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हुआ था इस वीडियो में वह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, ''जितनी मौतें ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है उससे कई ज्यादा मौतें एलोपैथी और स्टेरॉयड के इस्तेमाल से हुई हैं.''

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव पर लोग सवाल उठाने लगे थे कि जब कोरोना महामारी के आपातकाल में लोगों की जान बचाने के लिए हर तरह की दवाइयों का इस्तेमाल हो रहा है ऐसे में बाबा रामदेव भ्रम फैला रहे हैं. इसी बात से नाराज होकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बाबा रामदेव को पत्र लिखकर उनके इस वायरल वीडियो पर माफी मांगने को कहा था.

बाबा रामदेव ने अपने पत्र में खेद तो व्यक्त किया है लेकिन आगे उन्होंने यह भी लिखा है कि किसी भी पद्धति में अगर छुट्टियों का रेखांकन उस पर आक्रमण के तौर पर क्यों लिया जाना चाहिए यह विज्ञान का विरोध तो कतई नहीं है.

साथ ही साथ बाबा रामदेव इस पत्र में लिखते हैं कुछ एलोपैथिक डॉक्टर द्वारा भारतीय चिकित्सा विज्ञान आयुर्वेद और योग को सुडो साइंस कहकर उसका भी निरादर नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे भी करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत होती हैं.

जहिर तौर पर बाबा रामदेव यह भी कह रहे हैं कि एलोपैथी का भी सम्मान हो लेकिन साथ ही साथ भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद और योग का भी उतना ही सम्मान होना चाहिए.

चक्रवात यास से निपटने के लिए सेना तैयार, मेडिकल टीम के साथ-साथ दवाईयां और राहत-बचाव का सामान लेकर मौके पर मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget