एक्सप्लोरर

रामदेव बोले- मोदी-अमित शाह का देश में कोई विकल्प नहीं, जैसा नेतृत्व चाहिए वैसा मिल रहा है

रामदेव ने कहा है कि सावरकर ने जेल में अनेक यातनाएं झेली थी. आजादी में सावरकर का बड़ा योगदान है. देश को वैचारिक दिशा देना, अपने ऊपर गौरव करना और हिंदुत्व की बात करना क्या अपराध है.

नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की है. बाबा रामदेव ने कहा है कि देश में पीएम मोदी और अमित शाह का कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा है कि देश को जैसा नेतृत्व चाहिए था, वैसा मिल रहा है. रामदेव ने यह भी कहा है कि देश में राम मंदिर केवल पीएम मोदी और अमित शाह ही बनवा सकते हैं.

देश मे कोई अराजकता नही फैलने देंगे मोदी और शाह- रामदेव

बाबा रामदेव ने कहा, ‘’राम मंदिर बनना अब सुनिश्चित है. यह हमारे आत्मसम्मान का मसला है. राम मंदिर भी सिर्फ मोदी और अमित शाह ही बनवा सकते है. वे देश मे कोई अराजकता नही फैलने देंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘’देश में आर्थिक चुनोतियां हैं, लेकिन उनका सामना करने के लिए मजबूत सरकार आवश्यक है. कुछ आर्थिक नीतियों में बदलाव जरूरी है, वह बदलाव मोदी कर रहे हैं.’’

महाराष्ट्र और हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनना तय- रामदेव

रामदेव ने कहा, ‘’महाराष्ट्र और हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनना तय है. विपक्ष नेतृत्व विहीन है. फडणवीस बड़े बहुमत से शिवसेना के साथ सरकार बनाएंगे.’’ हालांकि उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे को भी जनसमर्थन मिल रहा है.

सावरकर को भारत रत्न देने के विवाद को लेकर रामदेव ने कहा, ‘’सावरकर ने जेल में अनेक यातनाएं झेली थी. आजादी में सावरकर का बड़ा योगदान है.’’ उन्होंने कहा, ‘’देश को वैचारिक दिशा देना, अपने ऊपर गौरव करना और हिंदुत्व की बात करना क्या अपराध है.’’

सावरकर को भारत रत्न देना ही है- रामदेव

रामदेव ने आगे कहा, ‘’पूर्व प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) भी बेशर्मी से बोलते है कि हिंदुत्व की विचारधारा से सहमत नहीं है. क्या इस्लाम और ईसाइयत से सहमत हों क्या.’’ उन्होंने कहा, ‘’देश में हिंदुत्व की बात करना गलत है और इस्लाम और ईसाइयत की बात करना सही है. अब तो सावरकर को भारत रत्न देना ही है.’’

यह भी पढ़ें- कमलेश तिवारी हत्याकांड: आरोपी मौलाना अनवारुल हक गिरफ्तार, सिर कलम करने पर रखा था 51 लाख का ईनाम

VIRAL VIDEO: गंभीर रहने वाले ओवैसी का दिखा अलग रूप, मंच पर अचानक लगाने लगे ठुमके

अफगानिस्तान: मस्जिद के अंदर धमाकों में अबतक 62 लोगों की मौत, किसी ने नहीं ली धमाकों की जिम्मेदारी महाराष्ट्र चुनाव: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने शुरू की राजनीतिक पारी, शिवसेना में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget