एक्सप्लोरर

Wrestlers Protests: धरने पर बैठे खिलाड़ियों के समर्थन में 360 गांवों के प्रतिनिधि बुधवार को पहुंचेंगे जंतर-मंतर, AAP का दावा

Wrestler Protests: भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी नहीं सुन रहे हैं.

Wrestler Protests: जंतर-मंतर पर इंसाफ की मांग को लेकर धरने पर बैठे खिलाड़ियों के समर्थन में दिल्ली के 360 गांवों के किसान भी आ गए हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार (1 मई) को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि खिलाड़ियों के समर्थन में बुधवार को दिल्ली के 360 गांवों के प्रतिनिधि जंतर-मंतर पर पहुंचेंगे.

आप नेता गोपाल राय ने कहा कि इस दौरान इलाके के जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे और आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. उन्होंने कहा कि कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नाम रोशन करने वाली इन बेटियों पर गर्व करते थे, लेकिन आज वह इनकी आवाज नहीं सुन रहे हैं. लगता है कि केंद्र सरकार गलतफहमी में है कि खिलाड़ियों की आवाज को दबा देगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा. खिलाड़ियों की आवाज को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा. 

पीएम मोदी का किया जिक्र

केजरीवाल सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर पिछले 9 दिनों से देश की बेटियां धरना दे रही है. इन बेटियों ने पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया है और इन पर पूरा देश गर्व करता है. पिछले 9 दिनों से ये बेटियां आंधी, पानी और मच्छरों की मार झेल रही हैं. सोमवार (1 मई) को बारिश में भी ये बेटियां डटी रहीं. पीएम मोदी के पास उनका पक्ष सुनने या उनकी मांगों पर विचार करने के लिए समय नहीं है. इसके उलट महिला खिलाड़ियों की एक एफआईआर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट को आदेश देना पड़ा. 

गोपाल राय ने क्या कहा?  

गोपाल राय ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर इन खिलाड़ियों की बात सुनने को तैयार नहीं हैं. पीएम मोदी मौन साधे हुए हैं और पूरी बीजेपी पहलवानों के खिलाफ दुष्प्रचार करने में लगी हुई है. जिस तरह से किसानों के आंदोलन को हर तरह से बदनाम कर उनके मनोबल को तोड़ने की कोशिश की गई है. आज उसी तरह इन पहलवानों के मनोबल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है. पुलिस उन्हें माइक सिस्टम और ऐसे मौसम में टेंट तक लगाने की इजाज़त नहीं दे रही है.

'झुकना पड़ा'

आप नेता गोपाल राय ने कहा कि यह जो भी इन खिलाड़ियों के साथ हो रहा है, वो पूरा देश देख रहा है. सभी लोगों के समर्थन की आवाज सोशल मीडिया के जरिए जंतर-मंतर तक पहुंच रही है. अगर बीजेपी सरकर को लगता है कि ये तो सिर्फ चंद लोग हैं और इनके आंदोलन को दबा दिया जाएगा तो वो ग़लतफहमी में है. किसानों के आंदोलन के समय भी उन्हें लगता था कि वे उनको कुचल देंगे, फर्जीवाड़े में फंसा देंगे या झूठी एफआईआर कर बदनाम कर देंगे, लेकिन अंत में किसान आंदोलन के आगे उन्हें झुकना पड़ा था और तीनों कानून वापस लेने पड़े.

उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार बात नहीं सुनती है तो कल इन प्रतिनिधी के साथ बैठकर आंदोलन को हर गांव तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जाएगी. इसके बाद इस आंदोलन को लेकर गांव-गांव तक इन खिलाड़ियों की आवाज़ को पहुंचाया जाएगा ताकि इन्हें इंसाफ मिल सके. 

गोपाल राय ने कहा कि अब गांव के लोग भी इसके लिए कमर कस रहे हैं. वे भी खिलाड़ियों के साथ जंतर-मंतर पर डेरा डालेंगे. पहले चरण में कल दिल्ली के 360 गांवों के प्रतिनिधि जंतर-मंतर पहुंचकर खिलाड़ियों को समर्थन देंगे और इस आंदोलन को आगे बढ़ाने की अपनी रणनीति की घोषणा करेंगे. 

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: CM अरविंद केजरीवाल बोले- बहनों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को हो फांसी, पहलवानों के समर्थन में पहुंचे जंतर मंतर

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget