एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरे शशि थरूर, पीटी उषा के कमेंट पर बोले- अधिकारों के लिए उनका...

Wrestlers Protest News: भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को पहलवानों के खिलाफ बोलना भारी पड़ गया है. अब तमाम राजनेता उनकी टिप्पणी की आलोचना कर रहे हैं.

Shashi Tharoor On PT Usha: राज्यसभा सांसद और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा की उनके एक बयान को लेकर काफी आलोचना हो रही है. दरअसल, उन्होंने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि पहलवानों में अनुशासन की कमी है. उन्हें इस तरह सड़कों पर नहीं उतरना चाहिए. अब उनके इस बयान का तमाम राजनेता भी विरोध कर रहे हैं. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पीटी उषा की आलोचना करते हुए कहा कि अधिकारों के लिए उनका खड़ा होना राष्ट्र की छवि को धूमिल नहीं करता है. 

शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि "यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपने साथी खिलाड़ियों के जायज विरोध को कम करने का आपको कोई अधिकार नहीं है. अपने अधिकारों के लिए उनका खड़ा होना राष्ट्र की छवि को किसी भी तरह से धूमिल नहीं करता है. उनकी चिंताओं को अनदेखा करना कर उन्हीं पर सवाल खड़े करना राष्ट्र की छवि को धूमिल करता है."

पीटी उषा ने क्या कहा था 

पीटी उषा ने कहा था, "खिलाड़ियों को सड़कों पर विरोध नहीं करना चाहिए था. उन्हें कम से कम समिति की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए था. उन्होंने जो किया है वह खेल और देश के लिए अच्छा नहीं है. यह एक नकारात्मक दृष्टिकोण है." उन्होंने यह तक कह दिया था कि पहलवानों में अनुशासन की कमी है. प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों ने भी इस बयान के बाद काफी नाराजगी जताई थी और पीटी उषा के बयान की आलोचना की थी. 

प्रियंका चतुर्वेदी का बयान

इसके अलावा शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी इस बयान को लेकर पीटी उषा की आलोचना कर चुकी हैं.  प्रियंका ने कहा कि हमें सामूहिक रूप से हमारी महिला खिलाड़ियों के लिए बोलने की जरूरत है. उन्होंने कहा देश की छवि तब खराब होती है, जब यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद बच जाते हैं, जबकि पीड़ितों को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ता है. खिलाड़ी हमारे देश के लिए प्रशंसा हासिल करते हैं और उन पर गर्व करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: 

Wrestlers Protest: पहलवानों ने जंतर-मंतर पर टांगी बृजभूषण के खिलाफ केस की लिस्ट, गुंडा से लेकर आर्म्स एक्ट तक, कुल 38 मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क पर उतरकर...', राहुल गांधी का OBC नेताओं को दिया बड़ा संदेश
'सड़क पर उतरकर...', राहुल गांधी का OBC नेताओं को दिया बड़ा संदेश
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget