एक्सप्लोरर

विश्व पर्यावरण दिवस: आज दुनिया को पर्यावरण के क्षेत्र में भारत का काम बताएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा था कि विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी भारत को मिलना जलवायु परिवर्तन संबंधी मुद्दों पर भारत की नेतृत्व क्षमता को विश्व समुदाय द्वारा स्वीकार करने का स्पष्ट संदेश है.

नई दिल्ली: आज भारत विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी कर रहा है. इस मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया को पर्यावरण के क्षेत्र में भारत का काम बताएंगे. पीएम मोदी विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के पूर्ण सत्र में मुख्य अतिथि होंगे. पीएम मोदी शाम पांच बजे विज्ञान भवन में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘प्लास्टिक से आजादी’ रखी गई है.

विज्ञान भवन के कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ हर्षवर्धन और राज्य मंत्री डॉ महेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे. इससे पहले सोमवार को राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन आयोजित किया गया था.

संयुक्त राष्ट्र संघ ने भारत को सौंपी मेजबानी

संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस साल विश्व पर्यावरण दिवस के आयोजन की मेजबानी भारत को सौंपी है. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भारत और संयुक्त राष्ट्र द्वारा किये जा रहे प्रयासों को दर्शाने के लिये राजपथ पर आयोजित प्रदर्शनी का भी मोदी अवलोकन करेंगे.

पीएम मोदी ने की प्लास्टिक के प्रयोग को नकारने की अपील

पिछले चार दिनों से जारी सम्मेलनों में केन्द्र और राज्य सरकारों के अलावा संयुक्त राष्ट्र और अग्रणी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. उल्लेखनीय है कि मोदी ने हाल ही में अपने रेडियो कार्यक्रम ‘ मन की बात ’ में कहा था कि विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी भारत को मिलना जलवायु परिवर्तन संबंधी मुद्दों पर भारत की नेतृत्व क्षमता को विश्व समुदाय द्वारा स्वीकार करने का स्पष्ट संदेश है. इस दौरान उन्होंने देशवासियों से प्लास्टिक के प्रयोग को नकारने की भी अपील की.

प्लास्टिक के नुकसान के प्रति जागरूक करेगा 'नेशनल ज्योग्राफिक'

नेशनल ज्योग्राफिक प्लास्टिक के नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करेगा. इस मकसद से विश्व पर्यावरण दिवस पर नेशनल ज्योग्राफिक ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के नुकसान से निपटने की कोशिश में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साथ अपनी भागीदारी का एलान किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget