एक्सप्लोरर

BJP के सहप्रभारी तरुण चुघ बेलगाम, शाहीन बाग की तुलना ISIS से की, कहा- ये जगह शैतान बाग है

'देश के गद्दारों को गोली मारो @#$% को' गलत नहीं है. भारत की अखंडता को किसी को भी तोड़ने नहीं देंगे. शाहीन बाग का मतलब शैतान बाग है- तरुण चुघहम दिल्ली को सीरिया नहीं बनने देंगे और उन्हें (शाहीन बाग के निवासी) यहां आईएसआईएस जैसा मॉड्यूल चलाने की अनुमति नहीं देंगे- तरुण चुघ

नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव में शाहीन बाग एक बड़ा राजनैतिक मुद्दा बन गया है. बीजेपी नेता दलील दे रहे हैं कि विकास का मुद्दा ही सबसे बड़ा मुद्दा है लेकिन आए दिन बीजेपी नेताओं की तरफ से जिस तरह के बयान सामने आ रहे हैं वह तो यही दिखा रहा है कि शाहीन बाग सबसे बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है. दिल्ली बीजेपी चुनाव संयोजक तरुण चुघ ने शाहीन बाग की तुलना सीरिया, बगदाद और आतंकी संगठन आईएसआईएस कर दी है. तरुण चुघ यहीं नहीं रुके उन्होंने शाहीन बाग को शैतान बाग भी करार दे दिया.

दिल्ली को सीरिया, बगदाद और काबुल नहीं बनने देंगे

तरुण चुघ अपने बयान को लेकर शर्मिंदा नहीं हैं. उनका कहना है कि शाहीन बाग में जो लोग बैठे हैं वह देश को तोड़ने की बात करते हैं और जो भी देश को तोड़ने की बात करेगा उसको देश की जनता और दिल्ली की जनता माफ नहीं करेगी. बीजेपी किसी भी सूरत में दिल्ली को सीरिया, बगदाद और काबुल नहीं बनने देगी.

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को मिला हुआ है केजरीवाल का संरक्षण

तरुण चुघ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शाहीन बाग को खड़ा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता प्रदर्शनकारियों को पैसा पहुंचाते हैं और बाद में वह प्रदर्शनकारी देश के खिलाफ नारेबाजी करते हैं, देश को तोड़ने के नारे लगाते हैं और देश के एक हिस्से को अलग करने के भाषण देते हैं. ऐसे प्रदर्शनकारियों को सीएम केजरीवाल का पूरा संरक्षण मिला हुआ है और यह बात खुद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कह चुके हैं कि वह शाहीन बाग के साथ है.

देश के टुकड़े के नारे लगाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

तरुण चुघ ने कहा कि दिल्ली को चलाने का जिम्मा केजरीवाल सरकार के पास था और केजरीवाल सरकार नहीं चाहती कि प्रदर्शनकारी वहां से हटें. तरुण चुघ ने कहा कि पुलिस ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूर करेगी और कोई भी बख्शा नहीं जाएगा.

ये नेता भी दे चुके हैं शाहीन बाग पर विवादित बयान

तरुण चुघ से पहले बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शाहीन बाग को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं. इससे पहले दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल शाहीन बाग को शर्म बाग बता चुके हैं. वहीं, सोमवार को पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा था, ''शाहीन बाद के लोग आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहनों और बेटियों के साथ बलात्कार करेंगे, उन्हें मारेंगे. आज वक्त है. मोदी जी और अमित शाह कल आपको बचाने नहीं आएंगे.'' शाहीन बाग में पिछले डेढ़ महीने से प्रदर्शन जारी बता दें कि सीएए और एनआरसी को लेकर पिछले करीब डेढ़ महीने से दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में प्रदर्शन हो रहे हैं. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं. प्रदर्शनकारी लगातार मोदी सरकार पर संविधान को कुचलने और लोकतंत्र को खत्म करने जैसे आरोप लगा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जबतक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, तबतक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. शाहीब बाग की तर्ज पर देश के कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं. मुंबई के नागपाड़ा इलाके में कल आधी रात से प्रदर्शन हो रहा है. यहां भी बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर डटीं हुई हैं. यह भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव: पीएम मोदी 3 फरवरी को पूर्वी दिल्ली, 4 फरवरी को द्वारका में करेंगे रैली दिल्ली चुनाव: अमित शाह बोले- 'केजरीवाल ने कहा था शरजील को पकड़ो तो हमने पकड़ लिया' दिल्ली का मूड: किसको चुनेगी दिल्ली- क्या भ्रष्टाचार पर हुआ कंट्रोल? भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत: यूरोपीय संसद में CAA पर बहस के बावजूद टली वोटिंग, खाली दिखा सदन
अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, युद्ध के हालात पर की चर्चा
पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, युद्ध के हालात पर की चर्चा
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget