एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: अमित शाह बोले- 'केजरीवाल ने कहा था शरजील को पकड़ो तो हमने पकड़ लिया'

शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने जहानाबाद से मंगलवार को गिरफ्तार किया था.शरजील के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है.

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने भड़काऊ बयानबाजी करने वाले जेएनयू के छात्र शरजिल इमाम के मुद्दे पर एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को नजफगढ़, नई दिल्ली और बिजवासन में आयोजित सभाओं में इस मसले पर केजरीवाल की घेराबंदी की. अमित शाह ने कहा, "10 दिन से पूछ रहा हूं कि हमने जिन्हें जेल में डाला था, केजरीवाल उनपर चार्जशीट फाइल करने की परमिशन देंगे या नहीं? केजरीवाल ने ट्वीट किया कि अमित भाई आप गृह मंत्री हो, शरजील को पकड़ो. हमने पकड़ लिया अब आप बताओ कि चार्जशीट की परमीशन दोगे या नहीं?"

अमित शाह ने कहा कि दिल्ली का मतदाता वोट डालते व़क्त दिल्ली की और खुद की सुविधाओं की सोचे, जिसे भारतीय जनता पार्टी पूरी कर सकती है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा तो केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ही आपको दे सकती है.

दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को आज 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया. शरजील को मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने बिहार से गिरफ्तार किया था जिसके बाद उसे बुधवार सुबह क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली लेकर पहुंची. कोर्ट बंद हो जाने की वजह से शरजील को साकेत कोर्ट परिसर में सीएमएम के घर पेश किया गया. जहां अदालत ने उसे 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा दिया.

पुलिस अब शरजील से पूछताछ करेगी और उसके वायस सैम्पल फॉरेंसिक लैब भेजे जाएंगे. हालांकि शरजील के भाषण वाले वीडियोज को क्राइम ब्रांच की टीम पहले ही फॉरेंसिक लैब भेज चुकी है. जिसकी रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि कहीं इन वीडियो के साथ छेड़छाड़ तो नहीं की गई थी.

साथ ही शरजील की आवाज का मिलान भी वीडियो से किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं शरजील के संबंध पीएफआई से तो नहीं है. आखिरकार वो कौन लोग थे जो शरजील को सपोर्ट कर रहे थे. साथ ही किन लोगों ने शरजील की पुलिस से छिपने में मदद की. गौरतलब है कि शरजील को मंगलवार को बिहार के जहानाबाद से अरेस्ट किया गया है. और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाई है.

पुलिस पर फेंकने के लिए 'आम आदमी पार्टी' ने बच्चों के हाथ में दिए पत्थर- स्मृति ईरानी

शहीद दिवस: महात्मा गांधी के हत्यारों को 22 महीने के अंदर दी गई थी फांसी, जानें- कितने लोग दोषी साबित हुए थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget