एक्सप्लोरर

दिल्ली का मूड: किसको चुनेगी दिल्ली- क्या भ्रष्टाचार पर हुआ कंट्रोल?

Delhi Election 2020: क्या मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है. आप हमें वोट कर बता सकते हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है. दिल्ली में किसके सिर बंधेगा जीत का सहरा ये तो समय के गर्त में छिपा है, लेकिन इस चुनाव में कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनका जवाब जनता को चाहिए ही चाहिए. इन्हीं में से एक मुद्दा भ्रष्टाचार का भी है. बीते पांच सालों में केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार के मु्द्दे पर कितनी खरी उतरी है, ये बड़ा सवाल है. राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप के बीच आप हमें वोट कर बता सकते हैं कि क्या दिल्ली में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है?

दिल्ली का मूड: किसको चुनेगी दिल्ली- क्या भ्रष्टाचार पर हुआ कंट्रोल?

दरअसल, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) का जन्म ही भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनों से हुआ. पांच साल तक सत्ता में रहने के बाद पार्टी का दावा है कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिए. इन दावों से इतर कांग्रेस-बीजेपी भ्रष्टाचार का आरोप लगाने से नहीं चूक रही है.

दोनों ही पार्टी बस सेवा में भ्रष्टाचार, सत्येंद्र जैन की आय से अधिक संपत्ति और लाडली योजना में कथित गड़बड़ी की याद दिला रही है. यही नहीं पीडब्ल्यूडी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साढ़ू सुरेन्द्र बंसल के घर हुई छापेमारी का भी विपक्षी पार्टियां जिक्र कर रही हैं. इन सब से इतर सत्तारूढ़ AAP कहना है कि सारी जांच एजेंसी केंद्र सरकार के पास है और उसने जांच भी किए हैं, अगर भ्रष्टाचार हुआ तो अब तक कोई जेल में क्यों नहीं है?

आप नेता यह भी दावा करते रहे हैं कि भ्रष्टाचार को बिल्कुल निचले स्तर पर भी खत्म करेंगे, अगर केंद्र सरकार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हमें सौंप दे.

2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाया था. अरविंद केजरीवाल ने जनता को यह विश्वास दिलाया था कि उनकी सरकार बनने के बाद दिल्ली से भ्रष्टाचार को वो जड़ से मिटा देंगे. उनकी बात पर दिल्ली की जनता ने भरोसा भी किया. विधानसभा की कुल 70 में से 67 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की.

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार के विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) में आम जनता के लिए भ्रष्टाचार कितना बड़ा मुद्दा बनता है और वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावों पर कितना भरोसा करती है. दिल्ली में आठ फरवरी को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget