एक्सप्लोरर

Womens Reservation Bill Live: 'चांद तक पहुंचने में महिलाओं का योगदान, बिल फाड़ने वालों ने भी किया समर्थन', बीजेपी मुख्यालय में बोले पीएम मोदी

Womens Bill Celebration Live: महिला आरक्षण बिल को लोकसभा और राज्यसभा से मंजूरी मिल गई. आज महिला आरक्षण बिल पास होने पर आज बीजेपी मुख्यालय पर जश्न मनाया जा रहा है. लाइव अपडेट के लिए यहां बने रहिए.

Key Events
Womens Reservation Bill Live Updates PM Modi BJP Headquarter Congress Nari Shakti Vandan Adhiniyam Celebration Womens Reservation Bill Live: 'चांद तक पहुंचने में महिलाओं का योगदान, बिल फाड़ने वालों ने भी किया समर्थन', बीजेपी मुख्यालय में बोले पीएम मोदी
महिला आरक्षण बिल पास

Background

Womens Reservation Bill Live Updates: राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल के पक्ष में सभी मौजूद 214 सदस्यों ने मतदान किया जबकि इसके विरोध में एक भी मत नहीं पड़ा. इससे पहले लोकसभा में यह विधेयक पारित हो चुका है. हालांकि, लोकसभा में मौजूद 456 सांसदों में से दो ने इसके खिलाफ मतदान किया था. 128वें संविधान संशोधन विधेयक, जिसे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नाम दिया गया है. 

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों पर लागू होगा. केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने कांग्रेस और अन्य दलों के 'ओबीसी के प्रति 'अचानक उभरे प्यार' पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी मांग उनकी राजनीतिक मजबूरी को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पिछड़े वर्गों पर आयोग बनाने की इच्छा पूरी नहीं की. देश के 95 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाताओं में से करीब आधी महिलाएं हैं, लेकिन संसद में महिला सांसदों की संख्या केवल 15 प्रतिशत और राज्य विधानसभाओं में यह आंकड़ा महज 10 प्रतिशत ही है.

महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण संसद के उच्च सदन और राज्य विधान परिषदों पर लागू नहीं होगा. विधेयक का समर्थन करते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रस्तावित कानून को लागू करने की समयसीमा के बारे में जानकारी मांगी और ओबीसी के लिए आरक्षण की भी मांग की. उन्होंने सरकार से अगले सत्र में इस आशय का संशोधन लाने के लिए कहा और कांग्रेस पार्टी के समर्थन का आश्वासन दिया. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को विधेयक को तुरंत लागू करना चाहिए था जैसा कि उसने नोटबंदी के मामले में कुछ घंटों के भीतर किया था और तीन कृषि कानून पारित किए थे.

12:37 PM (IST)  •  22 Sep 2023

Womens Reservation Bill Live: राहुल गांधी ने कहा- 2010 में कांग्रेस के महिला आरक्षण बिल में ओबीसी कोटा नहीं था, अफसोस है

एबीपी न्यूज के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, अफसोस है कि 2010 में कांग्रेस के महिला आरक्षण बिल में ओबीसी कोटा नहीं था. मोदी सरकार ओबीसी को नहीं अडानी को पॉवर देना चाहती है. मैं किसी कार्ड की बात नहीं करता हूं. ओबीसी समाज की बात इसलिए करता हूं  क्योंकि 50 फीसदी आबादी के नियंत्रण में 5 फीसदी बजट है. इससे मुझे गुस्सा आता है. जिस दिन हमारी सरकार आएगी जाति जनगणना होगी और देश चलाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी.

12:26 PM (IST)  •  22 Sep 2023

राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल तुरंत लागू किए जाने की मांग की

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल तुरंत लागू किए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा, 'पहले तो मालूम नहीं था स्पेशल सेशन क्यों हो रहा है. परिसीमन करने में बहुत समय लगेगा. जनगणना जाति आधारित होना चाहिए. महिला आरक्षण आज भी किया जा सकता है. सच्चाई यह है कि आज के दस साल बाद भी महिला आरक्षण होगा या नहीं, किसी को नहीं पता. 90 में से केवल 3 ओबीसी सचिव क्यों है. पीएम ने ओबीसी के लिए कुछ नहीं किया है. ओबीसी हिंदुस्तान में जितने उतना उनको भागीदारी मिलनी चाहिए.'

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget