एक्सप्लोरर

Farmers Protest: बुराड़ी के निरंकारी मैदान में महिलाओं ने शिबली नृत्य कर जताया सरकार का विरोध

दिल्ली टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर किसान अभी भी पर जमे हुए हैं. कई किसान संगठन इस वक्त बुराड़ी के निरंकारी मैदान में मौजूद है. धीरे-धीरे कुछ संगठन निरंकारी मैदान में इकट्ठा हो भी रहे हैं, वहीं कुछ महिलाओं ने आदिवासी नृत्य कर अपना विरोध जताया.

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर अपना डेरा बनाया हुआ है. हालांकि पंजाब से दिल्ली आए किसानों को बुराड़ी के निरंकारी मैदान पर प्रदर्शन की अनुमति दी गई है. धीरे-धीरे कुछ संगठन निरंकारी मैदान में इकट्ठा हो भी रहे हैं, वहीं कुछ महिलाओं ने आदिवासी नृत्य कर अपना विरोध जताया.

महराष्ट्र से नर्मदा बचाओ आंदोलन के बैनर तले आई लतिका राजपूत एक एक्टिविस्ट है उन्होंने आईएएनएस को बताया, "महाराष्ट्र में इस नृत्य को किया जाता है. ये नृत्य खुशी के मौके पर किया जाता है. हमें यूपी बॉर्डर पर रोक रखा हुआ था. कल फैसला हुआ कि हम दिल्ली जा रहे हैं, वो हमारे लिए खुशी का मौका था. इसी खुशी में हमने ये नृत्य कर रहे हैं. इस नृत्य को शिबली नृत्य कहा जाता है और ये विभिन्न राज्यो में आदिवासी लोग करते हैं."

"हम लोगों का दिल्ली पहुंचने का मिशन था" गुजरात से लोकसंघर्ष मोर्चा गुजरात के बैनर तले आए रतिलाल पानयभाई ने बताया, "23 तारीख से निकले हुए हैं, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान और यूपी के बॉर्डर पर हमे 25 तारीख से 27 नवंबर तक रोका हुआ था. हमें नेशनल हाईवे 3 पर पुलिस ने रोकने के बाद कल आने दिया था. हम लोगों का दिल्ली पहुंचने का मिशन था. किसान अन्नदाता है, देश दुनिया को खिलाते है. हमारा रोजगार छिन जाएगा तो दुनिया क्या खाएगी."

मध्यप्रदेश से नर्मदा बचाओ आंदोलन के बैनर तले आए छोटू अलोने ने आईएएनएस को बताया, "किसान विरोधी बिल के खिलाफ यहां आए हैं किसान अगर अनाज पैदा नहीं करेगा तो लोगों को कैसे खिलाएगा. हर जरूरत की चीज किसान से जुड़ी हुएं हैं. 24 नवंबर को निकले थे, हमें बॉर्डर पर रोक दिया गया, हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं होगी तब तक हम यहां से नहीं हिलेंगे."

दिल्ली टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर किसान अभी भी पर जमे हुए हैं. कई किसान संगठन इस वक्त बुराड़ी के निरंकारी मैदान में मौजूद है और अपने गाड़ियों और ट्रैक्टरों में किसान सोए हुए हैं और खाने की व्यवस्था भी खुद ही करते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरसः वैक्सीन संबंधी अफवाहों को रोकने के लिए धार्मिक नेताओं की मदद लेगा केंद्र

Ola-Uber के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन्स, जानिए अपना क्या फायदा होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget