एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः वैक्सीन संबंधी अफवाहों को रोकने के लिए धार्मिक नेताओं की मदद लेगा केंद्र

केंद्र ने राज्यों से कोरोना वैक्सीनेशन पर नजर रखने के लिए ब्लॉक स्तर के टास्क फोर्स का गठन करने को कहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार टास्क फोर्स को वौक्सीन लगाने में आने वाली रुकावटों को दूर करने की जिम्मेदारी दी जाएगी.

नई दिल्लीः केंद्र ने राज्यों से कोरोना वैक्सीनेशन पर नजर रखने के लिए ब्लॉक स्तर के टास्क फोर्स का गठन करने और वैक्सीन के संबंध में सभी प्रकार की गलत सूचनाओं और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए धार्मिक नेताओं समेत स्थानीय स्तर पर प्रभावित करने वाले लोगों की मदद लेने को कहा है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार टास्क फोर्स को वौक्सीन लगाने में आने वाली रुकावटों को दूर करने की जिम्मेदारी दी जाएगी और इस तरह टीकाकरण के लिए योजनाएं और तैयारियां की जा रही हैं. उसने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 24 नवंबर को भेजे पत्र में कहा कि ब्लॉक टास्क फोर्स का नेतृत्व उप मंडलीय दंडाधिकारी या तहसीलदार करेंगे और इसमें सरकारी विभाग, विकास साझेदार, एनजीओ, स्थानीयों लोगों को प्रभावित करने की क्षमता रखने वाले लोगों और धार्मिक नेताओं को शामिल किया जाएगा.

मंत्रालय ने पिछले महीने कहा था कि कोविड-19 के टीके को देने में करीब एक साल का समय लगेगा और इसमें विभिन्न समूहों को शामिल किया जाएगा, जिसकी शुरुआत स्वास्थ्य कर्मियों से होगी. उसने कहा था कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके मद्देनजर राज्य और जिला स्तर पर समिति बनाने को कहा है जो टीकाकरण की तैयारियों, मसलन टीकों को रखने के लिए शीत गृह की श्रृंखला, परिचालन तैयारी, भौगोलिक आधार पर राज्य विशेष की चुनौती आदि की समीक्षा करेगी.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के 24 नवंबर के पत्र में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 टीकों को देने के लिए ब्लॉक टास्क फोर्स (BTF) के गठन की भी आवश्यकता है ताकि टीके के संबंध में विकेंद्रीकृत योजना और तैयारी की जा सके.’’

पत्र में कहा गया है कि बीटीएफ को को-विन सॉफ्टवेयर पर अपलोड के लिए जिले के साथ साझा किए जाने वाले लाभार्थियों के डेटाबेस पर नजर रखने, सूक्ष्म योजना, संवाद योजना, शीत गृह की श्रृंखला और टीकाकरण संबंधी साजो सामान से जुड़ी योजना की प्रगति पर नजर रखने तथा हर गतिविधि की जवाबदेही तय करने को कहा गया है. इसके अलावा बीटीएफ टीकाकरण सत्रों की योजना भी बनाएंगे. पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः यूपी के बाद अब हरियाणा में भी ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून जल्द, राज्य सरकार ने बनाई कमेटी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत में अब 26/11 जैसे मुंबई हमले संभव नहीं, सीमा पार कर जवान दे रहे मुंहतोड़ जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर किया हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget