एक्सप्लोरर

Uttarakhand: 'लड़ाई होने पर पार्टनर को फंसाने के लिए धारा 376 का दुरुपयोग कर रही महिलाएं', उत्तराखंड HC की सख्त टिप्पणी

Uttarakhand HC: शिकायतकर्ता के मुताबिक, दोनों ने एक-दूसरे से वादा किया था कि जैसे ही उनमें से किसी एक को नौकरी लग जाएगी, तो वे शादी कर लेंगे.

Uttarakhand HC: उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एक मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि इन दिनों मतभेद हो जाने पर महिलाओं द्वारा अपने पार्टनर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-376 का दुरूपयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के लिए दंडित करने वाले इस कानून का एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है.

जस्टिस शरद कुमार शर्मा की सिंगल बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही थी. उन्होंने जिस मामले की सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की, उसमें एक महिला ने अपने पुराने पार्टनर के उससे शादी करने से इनकार करने के बाद उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था.

कोर्ट ने क्या की टिप्पणी?
हाई कोर्ट ने टिप्पणी की कि महिलाएं मतभेद पैदा होने या अन्य कारणों से इस कानून का अपने मेल पार्टनर के खिलाफ धड़ल्ले से दुरुपयोग कर रही हैं. जस्टिस शर्मा ने 5 जुलाई को मामले में सुनवाई करते हुए लड़के के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की. महिला ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था. 

ये है पूरा मामला?
महिला ने 30 जून, 2020 को शिकायत दर्ज कर कहा था कि आरोपी मनोज कुमार आर्य उसके साथ 2005 से आपसी सहमति से यौन संबंध बना रहा था. शिकायत के मुताबिक, दोनों ने एक-दूसरे से वादा किया था कि जैसे ही उनमें से किसी एक को नौकरी मिल जाएगी, वे शादी कर लेंगे. शिकायत के मुताबिक, शादी के वादे के तहत ही आरोपी और शिकायतकर्ता ने शारीरिक संबंध बनाये थे, लेकिन आरोपी ने बाद में दूसरी महिला से शादी कर ली और इसके बाद भी उनका रिश्ता जारी रहा.

हाई कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, "आरोपी व्यक्ति के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी होने के बाद भी जब शिकायतकर्ता ने अपनी इच्छा से संबंध बनाए रखे थे, तो उसमें सहमति खुद ही शामिल हो जाती है." अदालत ने कहा कि शादी के आश्वासन की सच्चाई की जांच आपसी सहमति से किसी संबंध में प्रवेश करने के प्रारंभिक चरण में की जानी चाहिए, न कि उसके बाद के चरणों में. 

यह भी पढ़ें:
INS Kirpan: चीन को उसी के घर में घेरेगा भारत! इंडियन नेवी चीफ आज वियतनामी नौसेना को गिफ्ट करेंगे INS कृपाण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget