एक्सप्लोरर

INS Kirpan: चीन को उसी के घर में घेरेगा भारत! इंडियन नेवी चीफ आज वियतनामी नौसेना को गिफ्ट करेंगे INS कृपाण

Indian Navy: पिछले महीने वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग भारत आए थे. उस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत करते हुए वियतनाम को आईएनएस कृपाण गिफ्ट करने की घोषणा की थी.

India Gifts INS Kirpan To Vietnam: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार शनिवार (22 जुलाई) को दक्षिण चीन सागर में एक मिलिट्री बेस पर वियतनामी नौसेना को एक ऑपरेशनल स्वदेशी जंगी जहाज 'कृपाण' उपहार में देंगे. माना जा रहा है कि इस कदम से भारत चीन को उसी के घर में घेरने में सक्षम होगा.

अन्य पड़ोसियों की तरह चीन का वियतनाम के साथ भी जमीन को लेकर विवाद है. वियतनाम की उत्तरी सीमा चीन से लगती है और इसके पूर्व में दक्षिण चीन सागर है. भारत और वियतनाम के संबंध सौहार्दपूर्ण हैं क्योंकि 1979 के चीन-वियतनाम युद्ध में भारत ने वियतनाम की मदद की थी, जिसके चलते चीन को पटखनी का सामना करना पड़ा था.

भारत की रणनीति चीन की तरह कभी विस्तारवाद की नहीं रही है लेकिन बेकाबू होते ड्रैगन को घेरने में वियतनाम को उपहार में दिया जाने वाला आईएनएस कृपाण काम आ सकता है, ऐसी उम्मीद की जा रही है.   

8 जुलाई को वियतनाम पहुंचा था आईएनएस कृपाण

बता दें कि स्वदेशी रूप से निर्मित मिसाइल से लैस कार्वेट (छोटा जंगी जहाज) आईएनएस कृपाण 8 जुलाई को कैम रन्ह अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर पहुंचा था और वियतनामी पीपुल्स नेवी ने इसका स्वागत किया था. भारत से वियतनाम तक की आखिरी यात्रा में इस जंगी जहाज में तिरंगा शान से लहरा रहा था. 

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में शीर्ष अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि युद्धपोत वियतनाम के नौसैनिक अड्डे पर पहुंच रहा है. वहां पहले इसे भारतीय नौसेना से सेवामुक्त किया जाएगा. इसके बाद नेवी चीफ ए़डमिरल आर हरि कुमार इसे वियतनामी नौसेना को सौंप देंगे.

कई अभियानों में शामिल रह चुका है ये जंगी जहाज

आईएनएस कृपाण तीसरी स्वदेश निर्मित खुखरी कैटेगरी की मिसाइल कार्वेट है. यह ढेरों हथियारों और सेंसरों से लैस है. इसे अब तक कई अभियानगत और मानवीय सहायता कार्यों में शामिल किया गया है.

रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक, एडमिरल आर हरि कुमार हाई फोंग स्थित वियतनाम पीपुल्स नेवी के मुख्यालय का भी दौरा करेंगे और वाइस एडमिरल ट्रान थान नघिएम (Tran Thanh Nghiem), सीआईएनसी, वियतनाम पीपुल्स नेवी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे. वह वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात भी करेंगे.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan 3 Mission: 1997 का वो सैटेलाइट लॉन्च, जिसने रखी भारत के मून मिशन की नींव, कुछ ऐसा रहा ISRO का अब तक का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
'तुम्हे ऐसा नहीं करना था', ‘एनिमल’ में इंटीमेट सीन्स देखने के बाद ऐसा था तृप्ति डिमरी के पेरेंट्स का रिएक्शन
'तुम्हे ऐसा नहीं करना था', ‘एनिमल’ में इंटीमेट सीन्स देखने के बाद ऐसा था तृप्ति डिमरी के पेरेंट्स का रिएक्शन
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
'तुम्हे ऐसा नहीं करना था', ‘एनिमल’ में इंटीमेट सीन्स देखने के बाद ऐसा था तृप्ति डिमरी के पेरेंट्स का रिएक्शन
'तुम्हे ऐसा नहीं करना था', ‘एनिमल’ में इंटीमेट सीन्स देखने के बाद ऐसा था तृप्ति डिमरी के पेरेंट्स का रिएक्शन
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
ट्रेन के लगेज कोच में सफर किया तो कितना लगता है जुर्माना? गलती करने से पहले जानें नियम
ट्रेन के लगेज कोच में सफर किया तो कितना लगता है जुर्माना? गलती करने से पहले जानें नियम
Video: बाप रे... 15 लाख किराया? मन की शांति के लिए यह महिला हर महीने चुकाती है मोटी रकम, यूजर्स हैरान
बाप रे... 15 लाख किराया? मन की शांति के लिए यह महिला हर महीने चुकाती है मोटी रकम, यूजर्स हैरान
Embed widget