एक्सप्लोरर

‘महंगाई पर संसद में बुलाई जाए विशेष सत्र’, कांग्रेस ने रखी मांग, केंद्र सरकार पर भी लगाया आरोप

Congress blames union government : महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बावजूद जनता को राहत नहीं दे रही है, जबकि कंपनियां लाभ कमा रही है.

Woman Congress President : देश में बढ़ती महंगाई पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ हमला बोला है. अलका लांबा ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कच्चे तेल की घटी हुई अंतरराष्ट्रीय कीमतों की तर्ज पर तुरंत कम करना चाहिए और महंगाई पर संसद में विशेष सत्र बुलाकर सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाया जाना चाहिए, इससे मूल्य नियंत्रण संभव होगा.

पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर केंद्र सरकार पर अलका लांबा ने साधा निशाना

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा, “भाजपा सरकार ने महंगाई से पूरी तरह मुंह मोड़ लिया है. आज देश में महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है, लेकिन केंद्र सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है.”

उन्होंने 2014 और वर्तमान कीमतों की आंकड़ेवार तुलना करते हुए कहा, “जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, तब भाजपा पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सड़कों पर उतरती थी. कांग्रेस सरकार के दौरान कच्चे तेल की कीमत 108 डॉलर प्रति बैरल थी, जबकि आज यह 65.31 डॉलर प्रति बैरल है. इस प्रकार उस समय कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें आज से 40 प्रतिशत ज्यादा थी, फिर भी पेट्रोल की कीमत 72 रुपये प्रति लीटर से अधिक नहीं थी, जो आज 100 रुपये के ज्यादा पहुंच गई है. इसी तरह, डीजल की कीमत तब 55 रुपये प्रति लीटर थी, जो बढ़कर 88 रुपये हो गई हैं. कच्चे तेल की गिरावट के बावजूद आम जनता को राहत नहीं दी जा रही है. उल्टे सरकारी व निजी तेल कंपनियां तगड़ा मुनाफा कमा रही हैं.''

एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोत्तरी को लेकर भी दागे सवाल

उन्होंने एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि पर भी सवाल उठाया और कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9.20 रुपये थी, आज वह बढ़कर 19.90 रुपये हो गई है. 2014 में डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3.46 रुपये थी, जो आज बढ़कर 15.80 रुपये हो गई है, जिससे पिछले 11 वर्षों में भारत सरकार ने लगभग 40 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं.

अलका लांबा ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

अलका लांबा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नीतियां आम आदमी के बजाय तेल कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई हैं. तेल कंपनियों को मुनाफा करवाने का एकमात्र लक्ष्य भाजपा के लिए चंदा लेना है. उन्होंने मांग की कि इस मामले में सीएजी को ऑडिट करना चाहिए कि किस तरह सरकार की नीतियों ने इन निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाया. उन्होंने सीवीसी और सीबीआई जांच की मांग भी दोहराते हुए कहा कि यह पता चलना चाहिए कि इस मामले में जानबूझकर लापरवाही बरती गई या सरकार की मिलीभगत है.

उन्होंने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि का भी मुद्दा उठाया और कहा कि 2014 में सिलेंडर 414 रुपये में मिलता था, लेकिन आज यह 1,100 रुपये से अधिक में मिल रहा है.

अलका लांबा ने बताया कि महिला कांग्रेस ने देशभर में महंगाई के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है. महिलाएं सड़कों पर उतर रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद इस आंदोलन में हिस्सा लेने बिहार जा रही हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि महंगाई एक महामारी बन सकती है, इसलिए सरकार को समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी, अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तो आंदोलन और तेजी पकड़ेगा.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget