एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना के तहत तीनों सेनाओं में अग्निवीर बन सकेंगी महिलाएं, जानिए क्या हुआ है बड़ा बदलाव

Agnipath Scheme: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के मुताबिक, एयरफोर्स में भी अग्निवीर के पद के लिए महिलाओं को स्वीकृति दे दी गई है.

Agnipath Scheme: भारत सरकार की तरफ से सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना की शुरुआत की गई. जिसके तहत महज 4 साल के लिए सेना में युवाओं को भर्ती किया जाएगा. लेकिन इस योजना के तहत महिलाओं के पास भी बड़ा मौका है. अग्निपथ योजना में महिलाएं भी अग्निवीर बन सकेंगी. सेना की तरफ से ये ऐलान किया गया. जिसके बाद महिलाओं को भी बतौर सैनिक तीनों सेनाओं में भर्ती होने का मौका मिलेगा. 

नौसैनिक भी बन पाएंगी महिलाएं 
सेनाओं की भर्ती के लिए महत्वकांक्षी योजना अग्निपथ को लेकर खुद सेना और सरकार की तरफ से हुई प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी गई. इस दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने साफ तौर से कहा कि अग्निपथ योजना में महिलाएं भी शामिल हैं. अभी तक नौसेना में महिलाएं सिर्फ अधिकारी-रैंक के लिए ही योग्य हैं, लेकिन अग्निवीर योजना सेलर यानी नौसैनिक रैंक के लिए है इसलिए महिलाएं नौसैनिक के पद के लिए भी योग्य हो जाएंगी. उन्हें भी बाकी अग्निवीर की तरह छह महीने के ट्रेनिंग और साढ़े तीन साल की सेवाएं देनी होंगी. उसके बाद 25 प्रतिशत महिलाएं ही आगे अपनी सेवाएं जारी रख सकेंगी और बाकी 75 प्रतिशत को रिटायरमेंट दे दिया जाएगा. 

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के मुताबिक, एयरफोर्स में भी अग्निवीर के पद के लिए महिलाओं को स्वीकृति दे दी गई है. वायुसेना में भी महिलाएं अफसर रैंक के लिए आवेदन कर सकती हैं. लेकिन अग्निवीर योजना में वे एयर-मैन (वूमेन) के पद से लिए भी योग्य मानी जाएंगी.

अग्निपथ योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री एफेयर्स (डीएमए) के एडिशनल सेक्रेटरी, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि, सर्विसेज़ की जरुरतों के हिसाब से महिलाओं को अग्निवीर के लिए भर्ती की जाएगी. आपको बता दें कि थलसेना में पहले से ही महिलाएं जवानों के पद के लिए आवेदन कर सकती हैं. क्योंकि थलसेना में महिलाएं कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस (सीएमपी) का हिस्सा हैं. ये महिलाएं भी अब अग्निवीर के जरिए सेना में भर्ती की जाएंगी. 

ये भी पढ़ें - 

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ममता बनर्जी की विपक्षी नेताओं के साथ आज 3 बजे बैठक, कई बड़े नेताओं के पहुंचने की उम्मीद

National Herald Case: राहुल गांधी से लगातार दूसरे दिन 10 घंटे से ज्यादा पूछताछ, आज फिर ED के सामने पेशी, जानें 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन विपक्ष सुने'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget