एक्सप्लोरर

Odisha News: शराब पीकर करता था मारपीट, पत्नी ने गला घोंटकर कर दी 40 साल के पति की हत्या

Odisha News: ओडिशा के गंजाम जिले में पत्नी ने घरेलू हिंसा के चलते पति की गला घोंटकर हत्या कर दी. महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद हिरासत में लिया.

Odisha Murder News: ओडिशा के गंजाम जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर पति की हत्या करने के आरोप में 38 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुरुवार (19 जून) को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार को धारकोटे थाना क्षेत्र के मुंडामारई गांव में घटी.

महिला ने कबूल किया अपना जुर्म

धारकोटे थाने की प्रभारी निरीक्षक चंद्रिका स्वैन ने गुरुवार को बताया कि आरोपी की पहचान अंजना नायक के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने अपने 40 साल के पति अमर नायक की घर में गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल की है. हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. स्वैन ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है.

पति-पत्नी के साथ मारपीट करता था- पुलिस

पुलिस ने बताया कि अमर नायक शराब पीने का आदी था और पिछले कुछ साल से अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. बुधवार सुबह अमर ने कथित तौर पर तीखी बहस के बाद अपनी पत्नी के साथ मारपीट की. पुलिस ने बताया कि महिला ने जब उसका गला दबाया तो उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

अमर दिहाड़ी मजदूर था. उनके दो बच्चे हैं. उनकी 20 साल की बेटी शादीशुदा थी, जबकि 18 साल का बेटा घटना के समय घर पर नहीं था. पुलिस ने बताया कि अमर के बड़े भाई टूना नायक के एफआईआर कराए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर से शव बरामद किया. थाना प्रभारी चंद्रिका स्वैन ने बताया कि अंजना को शुरू में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली. मामले में आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें -

Goa News: गर्लफ्रेंड के साथ जा रहा था गोवा, बीच रास्ते में हुआ झगड़ा, शख्स ने गला रेतकर कर दी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब
नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर NHRC सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर NHRC सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget