एक्सप्लोरर

आखिर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में क्यों है जिन्ना की तस्वीर? जिसपर बरपा है हंगामा

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 1938 में मोहम्मद अली जिन्ना को छात्र संघ की आजीवन मानक सदस्यता से नवाजा गया. जिसपर अब हंगामा बरपा है. जिन्ना ने भारत पाकिस्तान बंटवारे में अहम भूमिका निभाई थी.

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगी होने को लेकर बवाल मचा हुआ है. हंगामा इस बात को लेकर हो रहा है कि आखिर देश का बंटवारा करवाने वाले जिन्ना की तस्वीर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में क्यों लगी हुई है. इस सवाल का जवाब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इतिहास से मिलता है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का पुराना नाम मोहम्मद एंग्लो ओरिएण्टल कॉलेज था जिसकी स्थापना साल 1877 में हुई थी सय्यद मोहम्मद खान ने की थी, सय्यद मोहम्मद खान की 1897 में मृत्यु हो गयी लेकिन उसी दौरान से मोहम्मद एंग्लो कॉलेज को यूनिवर्सिटी का दर्ज़ा देने की मांग उठने लगी थी.

साल 1920 में कॉलेज को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल गया और इसी साल महात्मा गांधी को सबसे पहली बार छात्र संघ की आजीवन मानक सदस्यता से नवाजा गया. इसी कड़ी में साल 1931 में सी वी रमन, 1934 में आगा खान, 1934 में ही अब्दुल गफ्फार खान, 1936 में हैदराबाद के निजाम, और 1938 में मोहम्मद अली जिन्ना को आजीवन मानक उपाधि दी गयी और इसी तरह से 2015 तक कुल 146 लोगों को इस तरह की मानक सदस्यता दी गयी.

ऐसे में सवाल उठता है कि जब 146 लोगों को सम्मान मिला था तस्वीर 30 लोगों की ही क्यों है? इस मसले पर ABP News से छात्रसंघ अध्यक्ष से जवाब मांगा उन्होंने बताया कि यह फैसला छात्रों की जनरल बॉडी मीटिंग में लिया जाता है और उस फैसले पर जब एग्जीक्यूटिव कमेटी मुहर लगाती है उसके बाद में ही किसी की तस्वीर छात्र संघ के हॉल में लगती है.

जानिए, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को जिसके पहले ग्रेजुएट ईश्वरी प्रसाद थे

वहीं एएमयू प्रशासन ने कहा कि आखिर वह किस हक से छात्रसंघ से जिन्ना की फोटो हटाने को कहें क्योंकि देश में ऐसा कोई नियम या कानून नहीं है जिसके तहत जिन्ना की फोटो कहीं नहीं लग सकती. जिन्ना की फोटो पर को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल इतनी आसानी से खत्म होता नहीं दिख रहा क्योंकि इस मौके पर छात्र संघ का कहना है कि वह सिर्फ इतिहास को सहेज कर रखे हुए हैं.

छात्र संघ के एक नेता ने कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना ने भगत सिंह का मुकदमा लड़ा था जिसके बाद में उनको छात्र संघ के आजीवन सदस्य की मानक सदस्यता प्रदान की गई थी और ऐसे में जिन्ना की तस्वीर को हटाने का कोई कारण नहीं दिखता. दूसरी तरफ जो लोग जिन्ना की तस्वीर का विरोध कर रहे हैं उनका कहना है जिन्ना की वजह से देश के दो टुकड़े हुए थे लिहाज़ा जिन्ना की तस्वीर को स्वीकार नहीं किया जा सकता.

AMU में जिन्ना की तस्वीर पर बवाल, CM योगी ने कहा- बंटवारा करने वालों का सम्मान नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 चुनाव से पहले अग्निवीर योजना में बदलाव, क्या युवाओं की नाराजगी दूर कर पाएगी मोदी सरकार?
2027 चुनाव से पहले अग्निवीर योजना में बदलाव, क्या युवाओं की नाराजगी दूर कर पाएगी मोदी सरकार?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
कश्मीर के AIIMS अवंतीपोरा में जल्द शुरू होगा इलाज, दिसंबर से पहले OPD खोलने का लक्ष्य
कश्मीर के AIIMS अवंतीपोरा में जल्द शुरू होगा इलाज, दिसंबर से पहले OPD खोलने का लक्ष्य
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget