एक्सप्लोरर

जानें क्यों यूपी विधानसभा में फुल बॉडी स्कैनर लगाने पर हो सकता है विवाद

यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद सुरक्षा कड़ी करने के लिए कई निर्देश दिए गए हैं. यूपी विधानसभा के अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा है कि विधानसभा के बाहर फुल बॉडी स्कैनर लगाए जाएंगे.

लखनऊ:  यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद सुरक्षा कड़ी करने के लिए कई निर्देश दिए गए हैं. यूपी विधानसभा के अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा है कि विधानसभा के बाहर फुल बॉडी स्कैनर लगाए जाएंगे. हालांकि फुल बॉडी स्कैनर के इस्तेमाल पर दुनियाभर में एक राय नहीं है और इस पर अब विवाद भी हो सकता है.

क्या है फुल बॉडी स्कैनर?

निर्देश के मुताबिक विधानसभा की छह संवेदनशील जगहों पर फुल बॉडी स्कैनर लगाए जाएंगे. फुल बॉडी स्कैनर ऐसी मशीन होती है जो किसी भी शख्स के पूरे शरीर को स्कैन कर एक डिजिटल इमेज बना देती है. जिसे कंप्यूटर में देखकर ये पता लग जाता है कि कुछ छिपाया तो नहीं गया है.

विस्फोटक कांड की NIA-यूपी ATS ने शुरू की जांच, रात दो घंटे बिल्डिंग के चप्पे-चप्पे को खंगाला

सुरक्षा के लिहाज से फुल बॉडी स्कैनर पहली नजर में सही फैसला लगता है लेकिन पूरी दुनिया में इसको लेकर एक राय नहीं है. बल्कि कई विवाद भी हो चुके हैं.

कैसे काम करता है फुल बॉडी स्कैनर?

पहले शख्स को मशीन के अंदर खड़ा होना होता है. फुल बॉडी स्कैनर की मशीन शरीर पर तरंगें फेंकती हैं, बिल्कुल उसी तरह जैसे एक्स-रे किया जाता है. तरंगों की मदद से पूरे शरीर की एक डिजिटल इमेज तैयार होती है, जिसे कंप्यूटर में सुरक्षाकर्मी देखते हैं.  स्कैन में मेटल से बना सामान जैसे हथियार या फिर कोई और छिपी चीज पकड़ी जा सकती है.

यूरोप में इस्तेमाल पर बैन

फुल बॉडी स्कैनर भारत में दिल्ली एयरपोर्ट पर अभी ट्रायल स्टेज में है. भारत के अलावा अमेरिका में भी फुल बॉडी स्कैनर का कई एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होता है. लेकिन यूरोप में इसका इस्तेमाल बैन है.

फुल बॉडी स्कैनर पर विवाद क्यों?

बैन करने की वजह प्राइवेसी यानी निजता का उल्लंघन होना है. दरअसल फुल बॉडी स्कैन से जो डिजिटल इमेज बनती है. वो बिना कपड़ों के ली गई तस्वीर जैसी दिखती है. जिसे लेकर कई संगठनों ने सवाल उठाए हैं. हालांकि विवाद होने के बाद तकनीक में कुछ बदलाव किए गए हैं और बिना कपड़ों की डिजिटल छवि बनने की जगह एक पुतले जैसी तस्वीर होने लगी है.

क्या यूपी के विधायक तैयार इसके लिए होंगे?

अब सवाल ये है कि ऐसी मशीन से रोज गुजरने के लिए यूपी के विधायक तैयार होंगे. यूपी विधानसभा में सबसे ज्यादा 38 महिला विधायक हैं. ऐसे में कई महिला विधायक प्राइवेसी के मुद्दे पर स्कैनर के लिए शायद तैयार न हो. यही नहीं कुछ जानकारों ने फुल बॉडी स्कैनर को सेहत के लिए भी खतरनाक बताया है.

दिल्ली एयरपोर्ट फुल बॉडी स्कैनर लगाने का काम ट्रायल पर

आरोप लगते रहे हैं कि मशीन जो तरंगे इस्तेमाल करती है. उसका एक्सपोजर ज्यादा होने से कैंसर होने की आशंका होती है. हालांकि इस दावे की कभी भी पुष्टि नहीं हो सकी.  यूपी विधानसभा से पहले फुल बॉडी स्कैनर भारत में 6 साल पहले तब चर्चा में आया था जब दिल्ली एयरपोर्ट पर इन्हें लगाने की तैयारी थी. लेकिन आप हैरान होंगे कि अभी भी दिल्ली एयरपोर्ट फुल बॉडी स्कैनर लगाने का काम ट्रायल पर ही चल रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget