एक्सप्लोरर

BJP Assessment Report: UP में क्यों ढह गया BJP का किला? समीक्षा रिपोर्ट में सामने आई शिकस्त की 12 'वजहें'

BJP Lost in UP: उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 33 सीटों पर जीत हासिल की. इस बार के बाद बीजेपी में अंतर्कलह भी देखने को मिली है.

BJP UP Assesment Report: लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान जैसे बड़े राज्यों में पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. बीजेपी को सबसे बड़ा झटका यूपी में लगा, जहां 2019 में अकेले 62 सीटें वाली पार्टी महज 33 सीटों पर सिमट गई. बीजेपी ने यूपी में मिली हार के बाद समीक्षा की है. इसके आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की गई है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पेपर लीक समेत कुल मिलाकर 12 वजहें हैं, जिससे यूपी का किला ढहा है.

बीजेपी की तरफ से यूपी को लेकर जिस समीक्षा रिपोर्ट को तैयार किया गया, वो कुल मिलाकर 15 पेज की है. इसमें हार के 12 कारण बताए गए हैं. शिकस्त की समीक्षा के लिए पार्टी की तरफ से 40 टीमों ने 78 लोकसभा सीटों पर जाकर जानकारी इकट्ठा की है. एक लोकसभा में करीब 500 कार्यकर्ताओं से बात की गई है. रिपोर्ट तैयार करने के लिए करीब 40,000 कार्यकर्ताओं से बात की हुई है. अब इस रिपोर्ट को बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक में रखा जाएगा. 

वोट शेयर में गिरावट, संविधान संशोधन ने बिगाड़ी बीजेपी की बात

रिपोर्ट के मुताबिक, सभी क्षेत्रों में बीजेपी के वोटों में गिरावट देखने को मिली है. वोट शेयर में 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. इसमें बताया गया है कि ब्रज क्षेत्र, पश्चिमी यूपी, कानपुर-बुंदेलखंड, अवध, काशी, गोरखपुर क्षेत्र में 2019 के मुकाबले सीटें कम हुईं. समाजवादी पार्टी को पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के वोट मिले हैं. गैर-यादव ओबीसी और गैर-जाटव एससी का वोट सपा के पक्ष में पड़ा है. रिपोर्ट में कहा गया कि संविधान संशोधन के बयानों ने पिछड़ी जाति को बीजेपी से दूर किया.

यूपी में बीजेपी की हार के 12 कारण क्या हैं? 

  1. संविधान संशोधन को लेकर बीजेपी नेताओं की टिप्पणी. विपक्ष का 'आरक्षण हटा देंगे' का नैरेटिव बना देना.
  2. प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक का मुद्दा.
  3. सरकारी विभागों में संविदा कर्मियों की भर्ती और आउटसोर्सिंग का मुद्दा.
  4. बीजेपी के कार्यकर्ताओं में सरकारी अधिकारियों को लेकर असंतोष की भावना.
  5. सरकारी अधिकारियों का बीजेपी कार्यकर्ताओं को सहयोग नहीं मिलना. निचले स्तर पर पार्टी का विरोध.
  6. बीएलओ द्वारा बड़ी संख्या में मतदाता सूची से नाम हटाए गए.
  7. टिकट वितरण में जल्दबाजी की गई जिसके कारण बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्साह कम हुआ.
  8. राज्य सरकार के प्रति भी थाने और तहसीलों को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी.
  9. ठाकुर मतदाता बीजेपी से दूर चले गए.
  10. पिछड़ों में कुर्मी, कुशवाहा, शाक्य का भी झुकाव नहीं रहा.
  11. अनुसूचित जातियों में पासी व वाल्मीकि मतदाता का झुकाव सपा-कांग्रेस की ओर चला गया.
  12. बसपा के प्रत्याशियों ने मुस्लिम व अन्य के वोट नहीं काटे बल्कि जहां बीजेपी समर्थक वर्गों के प्रत्याशी उतारे गए वहां वोट काटने में सफल रहें.

बीजेपी से कोर से लेकर छोर तक के मतदाता दूर रहे, जिसकी वजह से यूपी में बीजेपी की हार तय हो गई. कोर में ठाकुर जाति के लोग तो वहीं छोर में कुर्मी, कुशवाहा, शाक्य, पासी और वाल्मीकि समाज के लोग शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: संसद सत्र से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में NDA की बैठक, लोकसभा में प्रधानमंत्री आज दे सकते हैं जवाब

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget