एक्सप्लोरर

Defence News: जब भी सेना के जवान प्लेन या हेलिकॉप्टर उड़ाते हैं तो ये हरे रंग का सूट क्यों पहनते हैं?

Rajnath Singh Wearing G-Suit: लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर की उड़ान भरते हुए आपने देखा होगा कि रक्षा मंत्री ने एक खास हरे रंग की ड्रेस पहन रखी थी. उड़ान भरने से पहले इसे क्यों पहना जाता है. आइए जानते हैं.

G-Suit: कई बार गौर किया गया है कि जब भी सेना (Army) के जवान फाइटर प्लेन (Fighter Plane) या हेलिकॉप्टर (Helicopter) उड़ाते हैं तो एक खास तरह का हरे रंग सूट पहने हुए होते हैं. आप लोगों के मन में भी सवाल आया होगा कि आखिर ये खास ड्रेस क्यों पहनते हैं. साधारण कपड़े भी तो पहन के उड़ा सकते हैं. दिखने में तो ये सूट साधारण सा लगता है लेकिन पायलट के लिए काफी काम का होता है.

हाल ही में आपने एलसीएच प्रचंड की उड़ान भरते वक्त देखा होगा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक ऐसा ही हरे रंग का सूट पहना हुआ था. पहले तो वो अपने सामान्य कपड़ों में दिखाई दिए लेकिन जब प्रचंड की उड़ान भरने की बारी आई तो उनकी ड्रेस बदल गई. दरअसल इसे जी सूट (G-Suit) और एंटी जी सूट (Anti G-Suit) कहा जाता है. तो आइए जानते हैं कि आखिर ये जी-सूट क्या होता है?

जी-सूट पहने का मकसद

जब कोई पायलट जी-सूट पहनता है कि तो उसका मकदसद होता है कि उड़ान के समय वो अपने खून के बहाव को नियंत्रित रख सके. दरअसल जब फाइटर जेट या कॉम्बैट हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी जाती है तो धरती के गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से शरीर में बदलाव होते हैं. इसे ऐसे समझते हैं... जमीन पर साधारण तौर पर 1जी गुरुत्वाकर्षण का अनुभव होता है. यहां आपको बता दें कि जी (G) गुरुत्वाकर्षण बल को नापने की इकाई है. सामान्य तौर पर एक इंसान 3जी तक का गुरुत्वाकर्षण बल झेल सकता है. वहीं फाइटर क्रू में 4जी से 5जी गुरुत्वाकर्षण बल झेलने की क्षमता होती है. फाइटर पायलट को इतना बल झेलने की एक खास ट्रेनिंग दी जाती है.

लेकिन जब बल इससे भी अधिक हो तो किसी भी फाइटर पायलट के लिए मुश्किल बढ़ जाती है. जी फोर्स ज्यादा होने से खून का बहाव दिल से आगे नहीं हो पाता है. ये भी हो सकता है कि खून सिर्फ पैरों या टखने तक जमा रहे. दिमाग में खून की कमी होने लगती है और बेहोश हो सकते हैं. अब इस सूट की वजह से खून का बहाव दिल से दिमाग तक होता रहता है. जी-सूट पहनने के बाद फाइटर पायलट 9जी या उससे भी अधिक बल झेल सकता है.

गर्मी और पसीने से बचाव

हेलिकॉप्टर और फाइटर जेट्स के इंजन की गर्मी की वजह से अक्सर इनके कॉकपिट का तापमान बढ़ा रहता है. ऐसे में जो भी गर्मी पैदा होती है वो सारी पायलट के अंदर जाती है. हालांकि कॉकपिट का तापमान कम ही रखा जाता है लेकिन अगर तापमान बढ़ा तो ऐसे में ये जी सूट (G-Suit) कारगर साबित होता है और गर्मी से बचाकर रखता है जिससे पायलट थके नहीं.

ये भी पढ़ें:

LCH Prachand: वायुसेना को मिली 'प्रचंड' शक्ति, दुश्मनों की मिसाइल को भी चकमा दे सकता है LCH

In Pics: वायुसेना के बेड़े में शामिल हुआ लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर, तस्वीरों के जरिए जानें इसकी ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस सांसद ने महिला MP को मारा थप्पड़? सोनिया-खरगे तक पहुंची शिकायत
कांग्रेस सांसद ने महिला MP को मारा थप्पड़? सोनिया-खरगे तक पहुंची शिकायत
2 से ज्यादा बच्चे होने पर सख्ती को SC ने बताया अप्रासंगिक, 'आबादी कम नहीं हो रही, लेकिन...'
2 से ज्यादा बच्चे होने पर सख्ती को SC ने बताया अप्रासंगिक, 'आबादी कम नहीं हो रही, लेकिन...'
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
SIR पर बवाल के बीच फॉर्म 6 में क्या बदला, अभी क्या है स्थिति? EC के फैसले के मायने समझें
SIR पर बवाल के बीच फॉर्म 6 में क्या बदला, अभी क्या है स्थिति? EC के फैसले के मायने समझें

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget