एक्सप्लोरर

Watch: आप मफलर क्यों नहीं पहन रहे हैं? महिला ने पूछा तो सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिया ये जवाब

बुधवार को अरविंद केजरीवाल दिल्ली में जनसम्पर्क के लिए पहुंचे, तभी एक महिला ने उनसे उनके मफलर के बारे में पूछ लिया. इस पर अरविंद केजरीवाल ठहाका लगाते हुए बोले कि अभी ठंड नहीं आई है.

MCD Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों पार्टी के प्रचार प्रसार में व्यस्त चल रहे हैं. गुजरात के साथ ही दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए वे लगातार जनसम्पर्क कर रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने दिल्ली में बुधवार को पदयात्रा की. इस दौरान जब वह एक गली में पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उन्हें घेर लिया.

एक महिला कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके लापता मफलर पर सवाल पूछ लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अरविंद केजरीवाल अपने मफलर की वजह से चर्चा में रहे हैं. ठंड आते ही उनके गले में मफलर अपनी जगह बना लेता है, लेकिन इस बार अभी तक ऐसा नहीं हुआ है. 

महिला ने क्या पूछा 

दरअसल, मुख्यमंत्री दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर युद्ध स्तर पर प्रचार कर रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को वे एक इलाके में जनसम्पर्क के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने एक महिला कार्यकर्ता से उसका हाल जाना. तभी महिला ने उनसे पूछा लिया कि आपने मफलर क्यों नहीं पहना है? इस पर अरविंद केजरीवाल ठहाका लगाते हुए बोले कि अभी ठंड नहीं आई है, इसलिए नहीं पहना. इसके बाद उन्होंने लोगों के साथ एक सेल्फी ली और फिर प्रचार के लिए आगे बढ़ गए. 

पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की वीडियो 

महिला और सीएम अरविन्द केजरीवाल के बीच हुई बातचीत को आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, जो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

राजनीति के शुरुआती दिनों में, उन्होंने यहां तक ​​​​मजाक में दावा किया था कि अगर सीबीआई ने उनके घर की तलाशी ली तो उन्हें केवल मफलर मिलेगा, इसके अलावा कुछ नहीं मिलेगा. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब केजरीवाल से उनके लापता मफलर के बारे में पूछा गया हो.  गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं और उनके लिए चार दिसंबर को मतदान होने वाले हैं. इस चुनाव में मुकाबला आप, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच होगा.

ये भी पढ़ें: Exclusive: 'समान नागरिक संहिता लागू करने का समय आ गया है', गुजरात में abp न्यूज़ से बोले राजनाथ सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget