एक्सप्लोरर

Who is Govind Mohan: कौन हैं गोविंद मोहन, जो अब संभालेंगे केंद्रीय गृह सचिव का कार्यभार?

Who is Govind Mohan: सिक्किम कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन गुरुवार को केंद्रीय गृह सचिव का कार्यभार संभालने के लिए तैयार हैं.

Govind Mohan: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी गोविंद मोहन गुरुवार (22 अगस्त) को केंद्रीय गृह सचिव का कार्यभार संभालेंगे. वह केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला का स्थान लेंगे, जिनका इस महत्वपूर्ण पद पर पांच साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है.

यूपी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से बी.टेक और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), अहमदाबाद से पी जी डिप्लोमा धारक मोहन, कैबिनेट सचिव के बाद नौकरशाही के दूसरे सबसे बड़े पद गृह सचिव पर नियुक्ति से पहले केंद्रीय संस्कृति सचिव के रूप में कार्यरत थे.

नॉर्थ ईस्ट के सिक्किम में कर चुके हैं काम

सिक्किम कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी मोहन को पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के तौर पर तैनात किया गया है. उन्हें सिक्किम और केंद्र सरकार में विभिन्न पदों पर काम करने का व्यापक अनुभव है. गोविंद मोहन को फिलहाल सरकार में सेवारत प्रतिभाशाली अधिकारियों में से एक माना जाता है और वह कर्मठता के लिए जाने जाते हैं.

गोविंद मोहन को किन विभागों का अनुभव?

गोविंद मोहन इससे पहले गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में काम कर चुके हैं. उन्होंने केंद्र शासित प्रदेशों सहित कई प्रमुख विभागों को संभाला है. वरिष्ठ नौकरशाह मोहन कोविड-19 महामारी के दौरान भी सरकार के प्रमुख अधिकारी रहे और उन्हें विभिन्न प्रोटोकॉल के लिए लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन की निगरानी और राज्यों के साथ सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया था.

कार्यभार संभालने के बाद मोहन के सामने तात्कालिक चुनौती जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के साथ निकट समन्वय में काम करना है. निर्वाचन आयोग ने 18 सितंबर से केंद्र शासित प्रदेश में तीन चरणों में मतदान की घोषणा कर दी है. केंद्रीय संस्कृति सचिव के रूप में, मोहन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दो प्रमुख कार्यक्रमों आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की.

ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा! कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट, धू-धूकर उठी आग; 18 जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget