एक्सप्लोरर

India America Relations: पन्नू विवाद के बीच भारत से रिश्तों को लेकर अमेरिका ने दिया चौंकाने वाला बयान

Indian-American Relations: व्हाइट हाउस ने कहा है कि दुनिया के दो सबसे पुराने व सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अमेरिका और भारत के बीच दोस्ती का एक अनूठा रिश्ता है.

White House On Indian-American Relations: दुनिया के दो सबसे पुराने व सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अमेरिका और भारत के बीच दोस्ती का एक अनूठा रिश्ता है तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन का भारत दौरा सुरक्षित तथा अधिक समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण के लिए इस साझेदारी को और गहरा करेगा. व्हाइट हाउस ने यह बात कही. सुलिवन 17 से 18 जून तक नयी दिल्ली की यात्रा पर हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनने के बाद जो बाइडन प्रशासन के किसी वरिष्ठ अधिकारी की यह पहली भारत यात्रा है. सुलिवन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की.

अमेरिका-भारत के बीच दोस्ती का एक अनोखा रिश्ता है

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ''विश्व के दो सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र होने के नाते अमेरिका और भारत के बीच दोस्ती का एक अनोखा रिश्ता है तथा सुलिवन का दौरा दोनों देशों के बीच साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाएगा ताकि सुरक्षित और अधिक समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र का निर्माण हो सके.''

इस टेक्नोलॉजी की अध्यक्षता करेंगे सुलिवन

किर्बी ने कहा कि सुलिवन नयी दिल्ली में 'अमेरिका-इंडिया इनीशियेटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी' की सह-अध्यक्षता करेंगे. इस पहल को आईसीईटी के नाम से भी जाना जाता है.

प्रौद्योगिकी क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी 

उन्होंने कहा कि यह पहल अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर, उन्नत दूरसंचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और स्वच्छ ऊर्जा सहित प्रमुख प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग का विस्तार करने के लिए एक ऐतिहासिक साझेदारी है.

नहीं दिया इस सवाल का जवाब

किर्बी ने चेक गणराज्य से अमेरिका प्रत्यर्पित किए गए भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया. गुप्ता पर खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश में शामिल रहने का आरोप है. 

यह भी पढ़ें- NEET-UG Paper Leak Case: जिस शख्स ने कराई नीट की डील, कैमरे पर उसने ही कर दिया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget