एक्सप्लोरर

Exclusive: एम्स के डायरेक्टर डॉ गुलेरिया ने कहा- अगले दो-तीन महीने में कोरोना की दवा आने की संभावना

डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि, भारत की आबादी बेहद ज्यादा है और ऐसे में हमें ये देखना होगा कि ये और न बढ़े क्योंकि अगर ये और बढ़ता है तो अस्पतालों में जो सुविधा है वो मरीजों के लिए कम पड़ जाएगी.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अगले दो-तीन महीने में कोरोना की दवा आने की संभावना है. उन्होंने कहा कि वैक्सीन साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में आ सकता है.

कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों के आंकड़ों की लिस्ट में भारत छठे नंबर पर आ गया है. इस पर डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि हमारी ये कोशिश हो कि कोरोना के बढ़ने का रेट कम हो. वो इतना ज्यादा न हो कि हेल्थ केयर फैसिलिटी में मरीज देखने की क्षमता न हो और मरीजों को एडमिशन न मिल पाए. उन्होंने कहा कि इसी आंकड़े को अगर हम मोर्टेलिटी (मृत्यु दर) के साथ देखें तो और देशों के मुकाबले भारत में कम मौत हुई हैं. ये बहुत पॉजिटिव चीज है. डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि आंकड़े तो कुछ हद तक बढ़ेंगे क्योंकि हमारी आबादी ज्यादा है. हालांकि, परसेंटेज के हिसाब से हमारे यहां केस कम हैं.

लॉकडाउन हटने के सवाल पर

डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने की जिम्मेदारी अब हर एक शख्स की है. धीरे-धीरे चीजें खुल रही हैं लेकिन मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में कमी आ रही है. लोग ये समझ रहे है कि अगर लॉकडाउन हट गया तो कोरोना वायरस भी खत्म हो गया. ये बात सही नहीं है. लॉकडाउन उठ रहा है लेकिन कोरोना अभी भी है. जैसे-जैसे लॉकडाउन हट रहा है वैसे-वैसे हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ रही हैं.

बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हमें मौतों की संख्‍या पर अधिक फोकस करना है. डेथ रेट अगर हम रोकने में कामयाब होते हैं तो ये बड़ी सफलता होगी. अगर देश में डेथ रेट कम हो और संक्रमितों की संख्‍या अधिक भी हो तो ये चिंता की बात नहीं है. डॉ गुलेरिया ने उम्‍मीद जतायी है कि अगले दो से तीन महीने में कोरोना वायरस की दवा आ जाएगी. उन्‍होंने कहा, ''अगर इस साल के आखिर तक नहीं बनी, तो अगले साल की शुरुआत में तो जरूर कोरोना की दवा तैयार हो जाएगा.''

क्या आनेवाले समय में भारत नंबर 3 या 2 पर जा सकता है?

इसका जवाब देते हुए रणदीप ने कहा कि, भारत की आबाद काफी ज्यादा है और ऐसे में संख्या और बढ़ेगी लेकिन यहां मरने वालों की संख्या बेहद कम है जिससे हमें घबराना नहीं है. इसलिए हमें इसको कंट्रोल में ही रखना होगा. तरह-तरह के मास्क को लेकर उन्होंने कहा कि आम जानता कपड़े का मास्क पहन सकती है. क्योंकि उससे इंफेक्शन रूकेगा. आप मास्क से बच सकते हैं. अस्पताल में आपको सर्जिकल मास्क की जरूरत पड़ती है लेकिन आम लोग किसी भी तरह का मास्क पहन सकते हैं और अपने आप को इस खतरनाक वायरस से बचा सकते हैं. हवा में वायरस को फैलाव को लेकर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि, कोरोना वायरस हवा में 10 से 15 मिनट से अधिक देर नहीं रह सकता है.

कोरोना वायरस कुछ देर हवा में रहता है और फिर सरफेस में बैठ जाता है. इसलिए बार-बार कहा जाता है सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करने के लिए. अगर कोरोना वायरस एक बार हवा से सरफेस में बैठ जाता है तो फिर छूने से भी फैलने का खतरा बन जाता है.

एम्स डायरेक्टर ने बताया कि बिना लक्षण वाले रोगी को अस्पताल में भर्ती होना जरूरी नहीं है. उनको घर में सही तरीके से अलग-थलग रहना चाहिए. 99 प्रतिशत मामलों में बिना लक्षण वाले रोगी ऐसे ही ठीक हो जाते हैं. ऐसे लोग दूसरों को इन्फेक्शन दे सकते हैं. ये गंभीर समस्या है. तो पॉजिटिव टेस्ट होती ही इन्हें आइसोलेट हो जाना चाहिए.

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को लेकर डॉ गुलेरिया ने कहा कि, ये सेफ मेडिसिन है. इसके साइड इफेक्ट ज्यादा नहीं हैं. वहीं इस दवा से कोरोना वायरस के लक्षण कम हो सकते हैं. इस दवा से हृदय पर कोई गंभीर विपरीत प्रभाव नहीं देखा गया इसलिए यह सुखद समाचार है कि डब्ल्यूएचओ ने अपने आंकड़ों की समीक्षा करने के बाद इसका क्लिनिकल ट्रायल पुनः शुरू कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget