एक्सप्लोरर

शशि थरूर, रविशंकर और सुप्रिया सुले... पाकिस्तान को बेनकाब करने किस देश में कब रवाना होगा डेलीगेशन?

All Party Delegation Update: आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने रखने के लिए सरकार सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों में भेज रही है.

All Party Delegation Details: ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी और आतंकवाद पर दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए अलग-अलग कई देशों में जाने वाले भारत के डेलीगेशन की जानकारी सामने आ गई है. ये डेलिगेशन कब-कब और किस-किस देश का दौरा करेगा और उससे पहले विदेश मंत्रालय कब इसकी ब्रीफिंग करेगा उसको लेकर भी जानकारी सामने आई है.

जेडीयू सांसद संजय झा के नेतृत्व में पांच देशों का दौरा किया जाएगा. सांसद संजय झा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल 21 मई से यात्रा पर रवाना होगा. इस दौरे की शुरुआत जापान से होगी. वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में अमेरिकी दौरा होगा. सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल 24 मई को गुयाना के लिए रवाना होगा. यह प्रतिनिधिमंडल 3 जून को अमेरिका पहुंचेगा और 8 से 10 जून के बीच भारत लौटने की संभावना है.

कनिमोझी वाला डेलीगेशन 17 दिनों का करेगा दौरा

इसके अलावा डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में 17 दिनों का दौरा होगा. कनिमोझी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पांच देशों का दौरा करेगा और 22 मई को रूस के लिए रवाना होगा. यह प्रतिनिधिमंडल 7 जून को स्पेन से भारत लौटेगा. इस यात्रा की कुल अवधि 17 दिन की होगी.

दो चरणों में दी जाएगी ब्रीफिंग

इससे पहले संसद भवन में विदेश सचिव विक्रम मिसरी की ओर से विदेश यात्रा पर जाने वाले 7 प्रतिनिधिमंडलों को दो चरणों में ब्रीफिंग दी जाएगी. पहली ब्रीफिंग 20 मई, 2025 को दी जाएगी. पहले चरण में एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे, डीएमके सांसद कनिमोझी और जेडीयू सांसद संजय झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडलों के लिए ब्रीफिंग आयोजित होगी. इन तीनों प्रतिनिधिमंडलों की यात्रा 21 से 23 मई के बीच शुरू होगी.

दूसरा ब्रीफिंग सत्र 23 मई, 2025 को आयोजित किया जाएगा. इसमें शरद पवार वाली एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले, बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा, रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाली प्रतिनिधिमंडल शामिल है. इन प्रतिनिधिमंडलों की यात्रा 23 से 25 मई के बीच शुरू होगी.

ये भी पढ़ें: डेलीगेशन, PM मोदी का एयरबेस दौरा और चैनल बैन... पहलगाम हमले के बाद भारत की नकल पर उतारू शहबाज शरीफ

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget