एक्सप्लोरर

जब भारत के 100 जवानों ने 700 पाकिस्तानियों को चटाई धूल, मेजर सोमनाथ शर्मा ने बडगाम में दिलाई थी जीत

India Badgam War: भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करना काफी चुनौतीपूर्ण लग रहा था. लेकिन मेजर सोमनाथ शर्मा के दम पर 100 जवानों ने पाकिस्तान को हरा दिया था.

India Badgam War: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है और युद्ध की भी चर्चा है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने दोनों ही देशों में दूरी और ज्यादा बढ़ा दी है. भारत और पाकिस्तान के बीच दो बड़े युद्ध हुए और दोनों भारत के पक्ष में रहे. उसने पाकिस्तान को 1971 में हराया था. वहीं 1965 में समझौते पर युद्ध खत्म हुआ, लेकिन इससे पहले एक लड़ाई कश्मीर के लिए भी हुई थी. इसमें मेजर सोमनाथ शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी. भारत के 100 बहादुर जवान पाकिस्तान पर भारी पड़ गए थे.

दरअसल 1947 में कश्मीर रियासत ने भारत में विलय का फैसला किया. इससे पहले ही पाकिस्तान ने कबायली लड़ाकों के साथ कश्मीर में घुसपैठ शुरू कर दी थी. कश्मीर के विलय के बाद भारत ने उसकी मदद का फैसला किया. भारत की 4 कुमाऊं रेजिमेंट की डेल्टा कंपनी बडगाम में तैनात थी. इसकी कमान मेजर सोमनाथ शर्मा के हाथों में थी. भारत के करीब 100 जवानों ने पाकिस्तान के 700 जवानों की सेना का मुकाबला किया और युद्ध जीत लिया.

मेजर शर्मा को परमवीर चक्र से किया गया था सम्मानित 

मेजर सोमनाथ शर्मा और भारत के जवानों ने पाकिस्तान की सैनिकों को श्रीनगर की तरफ बढ़ने से रोक दिया था. इस युद्ध में कई भारतीय सैनिकों ने जान गंवाई थी. मेजर सोमनाथ शर्मा को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. मेजर शर्मा ने श्रीनगर के हेडक्वार्टर में युद्ध के दौरान एक आखिरी पैगाम दिया था. उन्होंने कहा था, ''दुश्मन सिर्फ 50 गज की दूरी पर खड़ा है और हमसे संख्या में बहुत ज्यादा है. हम भयंकर गोलीबारी से घिरे हैं, लेकिन वादा है कि एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा. आखिरी राउंड तक और आखिरी आदमी तक लड़ूंगा.''

भारत ने पाक के खिलाफ लिए सख्त फैसले 

भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से युद्ध की चर्चा चल रही है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी. भारत ने इसके बाद कई सख्त फैसले लिए. उसने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया है.

यह भी पढ़ें : 'पहलगाम आतंकी हमले की जांच हो', याचिकाकर्ता की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, कहा- कुछ तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget