एक्सप्लोरर

WhatsApp: क्या वॉट्सएप भी डाउन है? यूजर्स को मैसेज भेजने में आई दिक्कत तो मेटा ने दिया ये जवाब

WhatsApp Down Issue: सोशल मीडिया यूजर्स को मंगलवार (5 मार्च) को भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में लॉगिन करने और मैसेज भेजने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा. व्हाट्सएप को लेकर भी यूजर्स ने शिकायत की.

Meta Outage: सोशल मीडिया मंचों फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स और मैसेंजर समेत मेटा प्लेटफार्मों को प्रभावित करने वाले वैश्विक आउटेज के बीच कुछ यूजर्स ने मंगलवार (5 मार्च) को मार्क जुकरबर्ग के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप के साथ भी समस्याओं की सूचना दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने में दिक्कत आई.

मेटा के स्टेटस डैशबोर्ड से पता चला कि व्हाट्सएप बिजनेस के लिए एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) में भी समस्याएं आ रही हैं. एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह के आउटेज पर नजर रखने वाली एक वेबसाइट डाउनडिटेक्टर को व्हाट्सएप में समस्या की करीब 200 रिपोर्ट्स मिली हैं.

Meta ने क्या कहा?

मेटा ने अपने प्लेटफॉर्म से जुड़ी समस्याओं को स्वीकार किया है और यूजर्स को आश्वासन दिया है कि समस्या से निपटने के लिए सक्रिय रूप से काम किया जा रहा है.

मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने अपने X हैंडल के माध्यम से मंगलवार (5 मार्च) को कहा, ''लोगों को हमारी सेवाओं तक पहुंचने में हो रही परेशानी से हम अवगत हैं. हम अभी इस पर काम कर रहे हैं.''

हालांकि, इसके कुछ देर बाद एंडी स्टोन ने एक और पोस्ट की, जिसमें उन्होंने कहा, ''आज पहले एक तकनीकी समस्या की वजह से लोगों को हमारी कुछ सेवाओं तक पहुंचने में दिक्कत आई. हमने समस्या का तुरंत समाधान किया और किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं.''

जीमेल और यूट्यूब यूजर्स ने भी बताई दिक्कत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजर्स को जीमेल और यूट्यूब के साथ भी समस्या आई. कुछ यूजर्स ने कहा कि उनके अकाउंट अचानक निष्क्रिय नजर आने लगे. उन्होंने कहा कि अकाउंट्स को लॉगिन करने पर अचानक ऐप बंद होने की स्थिति का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें- Facebook-Instagram Down: फेसबुक, इंस्टाग्राम हुआ डाउन, अपने आप लॉगआउट हो रहे अकाउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, तीनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल
विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, तीनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
प्रदीप भण्डारी का गांधी-वाड्रा परिवार पर हमला, कहा-केवल सत्ता सुख के लिए....
प्रदीप भण्डारी का गांधी-वाड्रा परिवार पर हमला, कहा-केवल सत्ता सुख के लिए....
बंगालः हुगली में लोगों ने ममता बनर्जी को दिखाए काले झंडे, Go Back के गूंजे नारे
हुगली में लोगों ने ममता बनर्जी को दिखाए काले झंडे, Go Back के गूंजे नारे

वीडियोज

YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)
पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'कांग्रेस जीतती है तो...'
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'कांग्रेस जीतती है तो...'
एशियन गेम्स: क्वार्टर फाइनल की टीमें तय, अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया
एशियन गेम्स: क्वार्टर फाइनल की टीमें तय, अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया
'जो अपने पति की मारने की...', सुनीता आहूजा को लेकर कोमल रानी का शॉकिंग दावा, गोविंदा संग है डेटिंग की चर्चा
'जो अपने पति की मारने की...', सुनीता आहूजा को लेकर कोमल रानी का शॉकिंग दावा
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
'मुझे नजरबंद कर दिया गया', रैली में जाने से पहले भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'बीजेपी के गुंडों...'
'मुझे नजरबंद कर दिया गया', रैली में जाने से पहले भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'बीजेपी के गुंडों...'
बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
'PM बना दीजिए', पवन खेड़ा का ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर तंज
'PM बना दीजिए', कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर तंज
Embed widget