एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लगा तो क्या होगा?

बीजेपी ने समर्थन वापसी का एलान करते हुए जो कारण गिनाए उनमें आतंकवाद में बढ़ोतरी, महबूबा सरकार हालात संभालने में नाकाम, कश्मीर के हालात पर समर्थन के लिए समर्थन वापस, मीडिया की अभिव्यक्ति की आजादी पर खतरे को मुख्य कारण बताया है.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में बीजेपी के महबूबा सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद सरकार गिर गई है. किसी पार्टी के पास बहुमत ना होने की वजह से राज्यपाल शासन लगना तय माना जा रहा है. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस दोनों ही पार्टियों ने पीडीपी को समर्थन देने से इनकार कर दिया है. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्यपाल शासन के अलावा अभी कोई विकल्प नहीं है लेकिन राज्य में जल्द से जल्द नए सिरे से चुनाव कराए जाने चाहिए. इस बीच बड़ा सवाल है कि जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लगा तो क्या होगा?

जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लगा तो क्या होगा? राज्यपाल शासन लगने के बाद राज्यपाल के जरिए केंद्र सरकार का सीधा कंट्रोल होगा. बीजेपी ने समर्थन वापसी का एलान करते वक्त कहा कि महबूबा सरकार आतंकियों पर कार्रवाई करने में असफल रही. अगर राष्ट्रपति शासन लगता है तो केंद्र आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर सकता है.

राज्यपाल शाशन लगने के बाद राज्यपाल दो एडवाइज़ बनाएंगे जो प्रशासन और पुलिस का काम देखेंगे. ये दोनों राज्यपाल को रिपोर्ट करेंगे. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार गृहमंत्रालय में गृह सचिव राजीव गॉबा और एनएसए अजित डोभाल के एडवाइज़ के लिए कई नामों पर चर्चा हुई है लेकिन किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है.

बीजेपी ने समर्थन क्यों वापस लिया? बीजेपी ने समर्थन वापसी का एलान करते हुए जो कारण गिनाए उनमें आतंकवाद में बढ़ोतरी, महबूबा सरकार हालात संभालने में नाकाम, कश्मीर के हालात पर समर्थन के लिए समर्थन वापस, मीडिया की अभिव्यक्ति की आजादी पर खतरे को मुख्य कारण बताया है.

सरकार गिरने पर किसने क्या कहा?

शिवसेना का बड़ा हमला बीजेपी-पीडीपी गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना ने कहा है कि अपवित्र गठबंधन को लेकर हमने पहले ही कह दिया था कि यह ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा. यह एंटी नेशनल गठबंधन था. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे ख़बर मिली की जम्मू कश्मीर में बीजेपी सरकार से बाहर आ गई है। मैं इसका अभिनंदन करता हूं, लेकिन ये सरकार निकम्मी है ये जानने के लिए आपको तीन साल लग गए। इन तीन सालों में 600 जवान शहीद हुए, उनके बलिदान का क्या? कांग्रेस बोली-अच्छा हुआ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने मौजूदा सियासी हलचल पर कहा कि जो कुछ भी हुआ वह अच्छा है. जम्मू-कश्मीर के लोगों को राहत मिलेगी. बीजेपी ने कश्मीर को बर्बाद कर दिया और अब उन्होंने समर्थन वापस ले लिया है. बीजेपी-पीडीपी के तीन साल के शासन के दौरान सबसे अधिक सुरक्षाबलों और कश्मीरी नागरिकों की मौत हुई है. यह एक दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है: ओवैसी जम्मू कश्मीर में सरकार गिरने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''पीडीपी ने खुद अपने लिए यह राजनीतिक आपदा खड़ी की है. मुझे लगता है कि पीडीपी के लिए अभी कोई स्थान नहीं है, यह पीडीपी के लिए एक सबक है और नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए भी. बीजेपी और पीडीपी दोनों इस बात से सहमत होंगे कि यह उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव का गठबंधन था. देश की जनता जनता जानना चाहती है इस उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव की बैठक का क्या हुआ? आशा है कि कश्मीर की जनता शांति से काम लेगी, यह एक दुर्भाग्य पूर्ण फैसला है. बीजेपी सरकार देने के वादे से भाग नहीं सकती. बीजेपी इसके लिए बराबर की जिम्मेदार है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
'सम्मान की रक्षा...', वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा कदम, पारित किया प्रस्ताव
'सम्मान की रक्षा...', वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा कदम, पारित किया प्रस्ताव
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget